स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद जिले में गांव में भट्ठी लगाकर निकाली जा रही थी शराब, पुलिस ने पकड़ा

 Liquor was being produced by setting up a furnace in a village in Jind district

Sadar police station Jind

हरियाणा न्यूज/ जींद : गांव अशरफगढ़ में सदर थाना पुलिस ने छापेमारी करके एक व्यक्ति को कच्ची शराब निकालते हुए पकड़ा है। आरोपित घर के बरामदे में भट्ठी लगाकर कच्ची शराब निकाल रहा था। पकड़े गए आरोपित की पहचान गांव असरफगढ़ निवासी संतलाल के रूप में हुई है।





सीआरएसयू चौकी में तैनात एएसआइ मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव असफरगढ़ निवासी संतलाल अपने घर के बरामदे में कच्ची शराब निकाल रहा है। सूचना के आधार पर आरोपित के घर पर छापेमारी की। जहां पर भट्ठी जलाकर वहां पर कच्ची शराब निकाली जा रही थी । आरोपित तब तक 13 लीटर कच्ची शराब निकाल चुका था, जबकि ड्रम से 120 लीटर लाहन बरामद किया है। आरोपित ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मियों ने पीछा करके पकड़ लिया। आरोपित कच्ची शराब को बेचने का काम करता था।




10 बोतल अवैध शराब सहित एक पकड़ा

जींद

गांव बधाना से डाहौला लिंक मार्ग पर एक व्यक्ति को दस बोतल शराब सहित पकड़ा है। पकड़े गए आरोपित की पहचान गांव बधाना निवासी अमित के रूप में हुई। अलेवा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बधाना निवासी अमित अवैध शराब बेचने का काम करता है। अब भी वह गांव बधाना से डाहौला की तरफ से अवैध शराब लेकर आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने लिंक मार्ग पर नाकेबंदी कर दी। थोड़ी देर में एक व्यक्ति प्लास्टिक का कट्टा लेकर आते हुए दिखाई दिया और पुलिस की गाडी को देखकर वापस जाने लगा, लेकिन पुलिस कर्मियों ने पीछा करके आरोपित को पकड़ लिया। तलाशी लिए जाने पर उसके पास से दस बोतल शराब की बरामद की। बधाना निवासी अमित के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |