स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दुकान के गल्ले से पैसे चुराने का आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा धनराशि और मोटरसाइकिल बरामद | Accused of stealing money from shop floor arrested

 Accused of stealing money from shop floor arrested/ Hisar news Today, latest news Hisar, Hisar Haryana news, Hisar crime news, Hisar theft case, 


हरियाणा न्यूज / सुनील कोहाड़। 

हिसार पुलिस अधीक्षक हिसार मोहित हांडा के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने दयानंद कॉलोनी, मॉडल टाउन स्थित एक कपड़े की दुकान के गल्ले से पैसे चुराने के मामले में आरोपी सेक्टर 1/4 हिसार निवासी सुमित उर्फ सम्मी को गिरफ्तार किया गया है।




  मुख्य सिपाही जगदीप ने बताया कि थाना अर्बन एस्टेट में दयानंद कॉलोनी, मॉडल टाउन हिसार निवासी अमित ने शिकायत दी कि वह अपने घर पर ताला लगाकर शादी में गए हुए थे। वापस आने पर उन्होंने देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और मकान के अंदर से एक लड़का काले रंग की थैली और सरिया लिए बाहर निकला भाग गया। घर के अंदर देखनें पर दुकान का गल्ला टूटा हुआ था और उसमे से रुपए चोरी हुए मिले। इन्होंने घर के अंदर ही कपड़े की दुकान कर रखी है। पुलिस ने शिकायत पर अभियोग अंकित कर आरोपी सुमित उर्फ सम्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 2150 रुपए, जिनमे कुछ नोट और सिक्के है वो बरामद किए है। साथ ही पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल और एक लोहे की रॉड बरामद की है। 






      पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुमित उर्फ सम्मी द्वारा वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल चोरी की है। जिसे आरोपी ने 3 नवंबर 2023 को ऋषि नगर, हिसार से चोरी किया था। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।




मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो नाबालिग लिए अभिरक्षा में, दो मोटरसाइकिल बरामद

Haryana news : 

    थाना आजाद नगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो नाबालिगों को अभिरक्षा में ले चोरी शुदा दो मोटरसाइकिल बरामद की है। एएसआई जयबीर ने बताया कि गांव गंगवा निवासी 8 सितंबर 2023 को दादी गोरी मंदिर गांव डाया से मोटरसाइकिल चोरी होने के बारे के शिकायत दी थी। जिस पर कारवाई करते हुए पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी शुदा 2 मोटरसाइकिल बरामद किए है। जो इन्होंने एक दादी गोरी मंदिर, डाया और दूसरा मोटरसाइकिल 4 नवंबर 2023 को डाबड़ा चोक पुल के नीचे से चोरी किया था।





1 क्विंटल 90 किलो ज्वलनशील विस्फोटक पटाखो सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

Hisar crime news : 

       थाना आदमपुर पुलिस ने काबरेल से घुड़साल रोड स्थित शाक्षी वस्त्र भंडार फर्म से एक व्यक्ति को काबू कर 1bक्विंटल 90 किलोग्राम ज्वलनशील विस्फोटक पटाखे बरामद किए।

      थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि काबरेल से घुड़साल रोड स्थित शाक्षी वस्त्र भंडार फर्म में ग्रीन पटाखों के अतिरिक्त अधिक वायु प्रदूषण करने वाले पटाखों की बिक्री हो रही है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के काबरेल से घुड़साल रोड स्थित शाक्षी वस्त्र भंडार फर्म पहुंची तो काउंटर पर एक व्यक्ति मिला। जिसका नाम पता पूछता तो उसने अपना नाम का निवासी जय सिंह बताया। अग्निशमक अधिकारी  शैलेंद्र सिंह द्वारा लक्ष्मी फायर वर्क्स को चैक करने पर गोदाम से 1 क्विंटल 90 किलोग्राम नॉन ग्रीन अधिक वायु प्रदूषण वाले पटाखे बरामद हुए। बरामद पटाखों को कब्जा पुलिस लेकर जय सिंह के खिलाफ थाना आदमपुर में  विस्फोटक पटाखे रखने/बेचने के एवज में विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई की गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |