हिसार के खेतों में काम कर रहे युवक की बिजली का करंट लगने से मौत
kheton mein kam kar rahe yuvak ki bijali ka current lagne se maut
हरियाणा न्यूज / सुनील कोहाड़।
हिसार : हिसार जिले के सदलपुर गांव में हाई वोल्टेज लाइन का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। उसके घर में उसकी पत्नी और अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। ( latest news Hisar )
मिली जानकारी के मुताबिक आदमपुर क्षेत्र के गांव सदलपुर निवासी मोहित संदीप के साथ खेतों में ट्यूबवेल से लोहे के पाइप निकाल रहे थे। जब वह पाइप बाहर निकल रहे थे तो मोहित से एक लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन से छू गया। हाई वोल्टेज लाइन से पाइप होने के बाद मोहित को जोर का करंट लगा और वह वहीं पर गिर पड़ा। इस हादसे में संदीप बाल बाल बच गया। संदीप अपने अन्य साथियों के साथ तुरंत ही मोहित को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ( aadampur Mandi news today )
आदमपुर थाना पुलिस ने मृतक के पिता सतपाल के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की घटा से जांच करने में लगी हुई है। ( Hisar Haryana news )

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks