स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद में क्लीनिक पर सीएम फ्लाइंग का छापा, बिना डिग्री के चल रहा था क्लीनिक | Jind me CM flying ki raid

jind me clinic per CM flying chhapa, Bina degree ke chalaya ja Raha tha clinic


हरियाणा न्यूज / जींद : जींद शहर के एक क्लीनिक पर सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिलकर छापा मारा तो जींद में फर्जी तरीके से चल रहे मेडिकल व झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मच गया और अपनी अपनी दुकान में बंद कर चुपचाप घर की तरफ हो लिए। जिस क्लीनिक पर सीएम फ्लाइंग ने छापा मारा वह क्लीनिक एक महिला बिना किसी डिग्री और मेडिकल प्रैक्टिस के ही चलाती हुई पाई गई। ( Jind news Today) 





सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि जींद शहर के जुलानी रोड़ स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में एक महिला बिना किसी डिग्री मेडिकल डिप्लोमा के क्लीनिक चला रही है और वह मरीजों को एलोपैथिक आयुर्वेदिक दवाइयां दे रही है। सूचना मिलते ही कम फ्लाइंग की टीम हरकत में आई और स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग के सदस्यों की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने बिना किसी देरी के इस क्लीनिक पर छापा मार दिया। टीम को क्लीनिक से एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाइयां बरामद भी हुई। सीएम फ्लाइंग की टीम ने संबंधित थाने में झोलाछाप महिला डॉक्टर नीरू बंसल के खिलाफ मेडिकल काउंसलिंग ऑफ इंडिया एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ( Jind news Hindi)






फर्जी क्लीनिक पर छापा मारने वाली टीम में सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर राजदीप, स्वास्थ्य विभाग से डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर पालेराम कटारिया, डॉक्टर दीपक और आयुष विभाग से फार्मासिस्ट कुलबीर घणघस  की टीम ने इस कारवाई को अंजाम दिया। ( Jind me CM flying ka chhapa) 





डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर पालेराम कटारिया ने बताया कि सूचना के आधार पर चंद्रलोक कॉलोनी में एक महिला फर्जी तरीके से क्लीनिक चलाती हुई पाई गई। वहां पर बैठी महिला डॉक्टर से इसकी डिग्री वह स्वास्थ्य विभाग संबंधित कोई डिप्लोमा मांगा गया तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर पाई। क्लीनिक से एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाइयां मिली हैं। टीम हर मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। अगर कोई झोलाछाप डॉक्टर बिना किसी डिग्री या डिप्लोमा के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करता हुआ पाया गया तो उसे बक्शा नहीं जाएगा। ( latest news Jind) 





सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर राजदीप ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जींद शहर में एक महिला बिना किसी डिग्री डिप्लोमा के मेडिकल क्लिनिक चल रही है और आने वाले मरीजों को एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाइयां देकर उनका उपचार करने के नाम पर उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। टीम ने तुरंत ही छापा मार कर झोलाछा महिला डॉक्टर नीरू बंसल को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी है। ( Jind Haryana news Today)

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |