स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार पुलिस ने सुलझाई पेट्रोल पंपों पर की गई लूट की वारदात, जींद व हिसार जिले के बदमाश काबू

Hisar Police solved the incident of robbery at petrol pumps, criminals from Jind and Hisar districts caught

25 व 5 हजार के इनामी अपराधी सहित 3 गिरफ्तार।


Haryana news: 

पुलिस अधीक्षक हिसार मोहित हांडा, आईपीएस ने प्रेस वार्ता में बताया कि डीएसपी बरवाला गौरव शर्मा के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने 31 अक्टूबर को टीम पेट्रोल पंपों पर हुई लूट की वारदात में शामिल तीन आरोपियों ठस्का निवासी विरेंद्र उर्फ विनय उर्फ भोपा, दौलतपुर निवासी अमरदास उर्फ अमरु और काकडोद, जिला जींद निवासी बिजेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी विरेंद्र उर्फ विनय उर्फ भोपा 25 हजार व 5 हजार रुपए का इनामी अपराधी है और अमरदास उर्फ अमरु भी 5 हजार का इनामी अपराधी है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से लूटी गई धनराशि, वारदात में प्रयोग हथियारों की बरामदगी और बाकी आरोपियों के बारे में पूछताछ की जायेगी। 





पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को कार सवार 6 व्यक्तियों द्वारा हथियारों के बल पर 3 पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात के बारे में सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने बिना किसी देरी के जिले भर में नाकाबंदी कर आरोपियों का पीछा किया। आरोपियों ने रावलवास पेट्रोल पंप से 10 हजार रुपए, धीरणवास के  पैट्रोल पंप से 2 लाख रुपए और पाबड़ा के पैट्रोल पंप से 1.62 लाख रुपए की नकदी को लूट की। साथ ही गांव डोबी में भी एक घर के बाहर दहशत फैलाने के इरादे से फायरिंग की।  पाबड़ा के पैट्रोल पंप पर लूटपाट के बाद भाग रहे बदमाशों की कार सामने से आ रही गाड़ी से जा टकराई। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से बदमाश फायरिंग कर, कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की । साथ ही जिले भर में नाकाबंदी कर साथ लगते जिलों की पुलिस को सूचित किया गया।





वीरेंदर उर्फ़ भोपा :-

     पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी विरेंद्र उर्फ भोपा की अपराधिक पृष्टभूमि रही है। वीरेंद्र उर्फ भोपा पर काफी अभियोग अंकित है। 09 जून 2023 को सेंट्रल जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। जेल से बाहर आने पर यह इधर उधर छिपता रहा। विरेंद्र उर्फ भोपा नंगथला निवासी जयप्रकाश की गोली मारकर हत्या करने की वारदात में शामिल था और पंजाब, राजस्थान में अपहरण, हत्या, हत्या प्रयास आदि के 18 से 20 अभियोग में वांछित है। 03 जुलाई 2023 को वीरेंद्र उर्फ भोपा, सुरेश ढंदूर, अरूण पंडित ने मिलकर जयपुर राजस्थान में गणेश नारायण नामक व्यक्ति को गोली मारी थी। इस मामले में राजस्थान पुलिस द्वारा आरोपी वीरेंद्र उर्फ भोपा पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया।







अमरदास उर्फ़ अमरु :-

     दुसरे आरोपी दौलतपुर निवासी अमरदास थाना उकलाना में हिस्ट्री सीटर ( historysheeter Amar Das ) अपराधी है। आरोपी पर उकलाना थाना में पहले ही एक दर्जन से भी ज्यादा केस दर्ज है। आरोपी अमरदास ने अपने साथियों के साथ मिलकर ढ़ाणी खान बहादुर निवासी भले राम की हत्या की थी। जिसके बारे में थाना बरवाला में हत्या का मामला दर्ज किया गया, जो अभी न्यालय में विचाराधीन है। तीसरे आरोपी की कोई अपराधिक पृष्टभूमि सामने नहीं आई है। 

   

उपरोक्त आरोपियों विरेंद्र उर्फ भोपा, अमरदास उर्फ अमरु और बिजेंद्र की मुलाकात मीनू वासी बधावड ने कार्रवाई थी। मीनू वासी बधावड़ ही सभी वारदातो का मुख्य योजनाकार है। मीनू वासी बधावड़ वारदात के उपरांत उपरोक्त आरोपियों के रहने का प्रबंध करता था।

   

अमरदास उर्फ अमरु की दोस्ती पड़ोसी गांव के निवासी होने के कारण देवेंद्र उर्फ सागर और पवन उर्फ नगड़ से थी। अमरदास उर्फ अमरु, पवन उर्फ़ नगड़,  देवेंद्र उर्फ सागर, प्रदीप और मनजीत मिलकर खरखड़ा, रोहतक में मनदीप के होटल पर गए। वहा इन्होंने धोखे से मनदीप की रिट्ज गाड़ी ली और दिलबाग वासी बधावड के पास आए। दिलबाग ने इनका संपर्क फोन के जरिए मीनू वासी बधावड़ से करवाया। मीनू के कहने पर ये सभी चंडीगढ़ गए। विरेंद्र उर्फ भोपा पहले से ही चंडीगढ़ में मीनू के पास था I 




मीनू ने इनकी  जान पहचान विरेंद्र उर्फ भोपा से करवाई। वीरेंदर उर्फ़ भोपा के पास 2 अवैध पिस्तौल व कारतूस थे I 19.10.2023 की रात में इन्होंने वारदात करने की योजना बनाई। अगले दिन वीरेंद्र उर्फ भोपा, अमरदास उर्फ अमरु और बिजेंद्र ने मिलकर पिस्तौल के बल पर रिलायंस पेट्रोल पंप, बरवाला पर नकदी और मोबाइल फोन की लूट की। इसके बाद ये लगातार वारदात करते रहें। इन्होंने उचाना हाईवे पर बने पेट्रोल पंप पर भी लूट की और 31.10.2023 को रावलवास पेट्रोल पंप, धीरानवास पेट्रोल पंप, पाबड़ा पेरोल पंप के साथ फायरिंग और गाड़ी से टक्कर मारने की वारदाते की।

पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा करते हुए उपरोक्त तीनों आरोपियों वीरेंद्र उर्फ भोपा, अमरदास उर्फ अमरु और बिजेंद्र को दौलतपुर - फरीदपुर रोड रजवाहा के पास से गिरफ्तार किया है।

      



आरोपियों द्वारा की गई अन्य वारदाते :-

1. इसी वर्ष  वीरेंद्र उर्फ भोपा, अरूण पंडित, चन्द्र मोहन ने साऊथ बाईपास हिसार से जैन गाङी छीनी थी। जिसमे पुलिस द्वारा अरुण पंडित और चंद्र मोहन को गिरफ्तार किया गया था। 

2. 24 जून 2023 को वीरेंद्र उर्फ भोपा, सुरेश ढंदूर, अरूण पंडित, प्रवीण, सुरेश मिस्त्री ने मिलकर बरेटा, पंजाब में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की थी।

3. 24 जून 2023 को वीरेंद्र उर्फ भोपा, सुरेश ढंदूर, अरूण पंडित, प्रवीण ने जयप्रकाश उर्फ जेपी वासी नंगथला को गोली मारी थी।

4. 24 जून 2023 को ही वीरेंद्र उर्फ भोपा, सुरेश ढंदूर, अरूण पंडित, प्रवीण मिलकर तंदूरी इन होटल चिकनवास पर गोली चलाई।

5. 03 जुलाई 2023 को वीरेंद्र उर्फ भोपा, सुरेश ढंदूर, अरूण पंडित ने मिलकर जयपुर राजस्थान में गणेश नारायण नामक व्यक्ति को गोली मारी थी। इस मामले में राजस्थान पुलिस द्वारा आरोपी वीरेंद्र उर्फ भोपा पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। 

6. जुलाई 2023 वीरेंद्र उर्फ भोपा, अरूण पंडित ने एक अन्य आरोपी सहित चावला कालोनी, बल्लभगढ़ से मोटरसाईकिल छीनी थी।

7. जुलाई 2023 वीरेंद्र उर्फ भोपा, अरूण पंडित व अंकित वासी खरखडी (गुरूग्राम) ने  सुभाष कालोनी, बल्लभगढ़ स्थित किरयाना की दुकान पर लूट के दौरान एक व्यक्ति को गोली मारी।

8. माह अक्टुबर 2023 में वीरेंद्र उर्फ भोपा और प्रतीक वासी गाँधी नगर (मंगाली) ने पुराना बस अड्डा, बरवाला के पास से एक मोटरसाईकिल चोरी किया।

9. 15 अक्टूबर 2023 को वीरेंद्र उर्फ भोपा व प्रतीक ने बरवाला से ढाणी गारण रोङ पर पुल के पास से हवाई फायर कर एक मोटरसाईकिल छीना था।


10. 15 अक्टूबर 2023 मे वीरेंद्र उर्फ भोपा व प्रतीक ने बरवाला से चोरी किए हुए मोटरसाईकिल पर सवार हो मसूदपुर पैट्रोल पम्प से पिस्तौल के बल पर रूपये छीने थे।


11. अक्टुबर 2023 में वीरेंद्र उर्फ भोपा, अमन उर्फ मुंशी व डाँगी ने पिस्तौल के बल पर बड़ौदा के पास से एक मोटरसाईकिल छीनी थी।


12. अक्टुबर 2023 वीरेंद्र उर्फ भोपा, अमरदास उर्फ अमरू वासी दौलतपुर, सागर वासी भैणी बादशाहापुर, सैंडी, डाँगी व सत्यवान उर्फ सतू वासी काकङौद ने दो मोटरसाइकिल पर सवार हो पिस्तौल के बल पर उचाना पैट्रोल पम्प से लगभग 14000/ रुपये छीने थे।



13.  31.10.2023 को अमरदास, विरेन्द्र उर्फ भोपा, सागर, लालू , नागङ और मुंशी  ने रिटीज गाङी में सवार होकर पिस्तौल के बल पर तलवण्डी रूका पैट्रोल पम्प से 11-12 हजार रूपये, धीरणवास पैट्रोल पम्प से 1 लाख 25 हजार रुपए और मोबाइल फोन, पाबङा पैट्रोल पम्प से करीब 1 लाख 50 हजार रुपए लूटे थे और डोबी गाँव में वतनदीप गाँधी के घर पर फायरिंग भी की। पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात करने उपरांत  पुलिस के डर से रिट्ज गाड़ी में भागते समय इन्होंने एक होंडा सिटी गाड़ी को टक्कर मारी थी व फायर किए व गांव नहला,फतेहाबाद के खेतों से दो मोटरसाईकिल छीने थे।





आरोपी शाम के समय  शाम के समय चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार हो पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात करते ताकि आसानी से सीसीटीवी में इनकी पहचान न हो सके और अगर इन्हें कही मोटरसाइकिल छोड़नी भी पड़ जाए तो चोरी की मोटरसाइकिल होने के कारण इन्हें कोई दिक्कत न आए। गिरफ्तार आरोपी वीरेंदर उर्फ़ भोपा सभी वारदातों में शामील रहा है वारदातों के दोरान इसके साथ अन्य आरोपी जुड़ते गए और  अलग होते गए I 


आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-

1. DSP गोरव शर्मा   

2. SI नर सिंह 

3. ASI राजकुमार 

4. ASI राजबीर 

5. HC राकेश 

6. सिपाही बलदेव 

7. सिपाही सोनू

8. सिपाही राममेहर 

   

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |