स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

महाभारत सीरियल के किरदार अर्जुन राखी गढ़ी के टीलों पर : हरियाणा न्यूज से जानी हजारों वर्ष पुरानी सभ्यता के रहस्य

जिन्दगी का सबसे यादगार पल होगा राखी गढ़ी आना - फीरोज खान उर्फ महाभारत का अर्जुन

हरियाणा न्यूज से महाभारत के अर्जुन से विशेष बातचीत के कुछ सारांश

महाभारत सिरियल के अर्जुन के साथ हड़प्पा विशेषज्ञ बलराम व पत्रकार सुनील कोहाड़।


हरियाणा न्यूज ( सुनील कोहाड़ )

महाभारत में अर्जुन का किरदार ( characters of mahabharat serial )  निभाने वाले फिरोज खान ( Mahabharat serial character Arjun ) रात को हड़प्पा सभ्यता के गांव राखी गढ़ी ( World haritage site in rakhi gargi) पहुंचे और हड़प्पा सभ्यता के टीलों पर घुमकर हड़प्पा सभ्यता विशेषज्ञ बलराम कुमार से हड़प्पा सभ्यता के बारे में जानकारी हासिल की और रात राखी गढ़ी में ही बिताई। साथ ही Haryana news से विशेष बातचीत की।

 दूध बिलौने वाली हाथ की रई की जानकारी लेते हुए। राखी गढ़ी 



महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान चंडीगढ़ आए हुए थे और सोमवार की शाम को वो राखी गढ़ी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हड़प्पा सभ्यता विशेषज्ञ बलराम कुमार व दिनेश श्योराण से संपर्क किया कि उन्हें हड़प्पा सभ्यता के बारे में जानकारी हासिल करनी है।  तो हड़प्पा सभ्यता विशेषज्ञ बलराम कुमार व haryana news से सुनील कोहाड़ पत्रकार उनको टीले दिखाने ले गए। हालांकि सिक्योरिटी की वजह से टीलों पर उनके फोटो ग्राफ व विडियो नहीं बनाई। बलराम कुमार ने उन्हें बताया कि ये सभ्यता छः से आठ हजार वर्ष पुरानी है और उस समय ये एक metro City थी। जिसके पुख्ता सबूत उस समय के मकानों और चौड़ी गलियां मिलने के साथ ही गंदे पानी की निकासी के लिए सिवरेज सिस्टम है। 


Whatsapp Channel ko Follow kre

महाभारत के अर्जुन हड़प्पा सभ्यता के लोगों के रहन-सहन और उनके मकानों की बनावट देखकर बहुत खुश हुए और कहा कि वो तो स्वर्ग में आ गए हैं। Aaj Tak फाइव स्टार होटलों में रुका था। लेकिन दिनेश श्योराण के खुले में बने  रिसोर्ट के कच्चे कमरे में जो सकून मिला है वो कभी नहीं मिला। 




Tagore School narnaund 

अर्जुन ने haryana news से खास बातचीत में बताया कि फाइव स्टार होटलों, कोठियों और महलों की चकाचौंध से जिंदगी में पहली बार इतने खुले वातावरण में समय बिताने का मौका मिला है। भविष्य में वो राखी गढ़ी आएंगे जरुर। लेकिन अकेले नहीं परिवार के साथ आएंगे। इस दौरान उन्हें पुराने जमाने में हाथ से आटा पीसने वाली चक्की, दूध बिलौने वाली रई ( आज के जमाने की मधानी ) बिलौनी, पीढ़ा, मूड़ा, हल, बैल गाड़ी, घास फुस की झोपड़ी, कच्चे मकान, खेत खलिहान इत्यादि इतिहास की पुरानी परंपराओं को जानकर बहुत ही खुश हुए। 



SBS School madha


उन्होंने हरियाणा न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि दिनेश श्योराण भाई व आप सबकी अगुवाई में खुले वातावरण में समय बिताने का सुनहरी मौका मिला है जो जिंदगी का यादगार पल होगा। उन्होंने दिनेश श्योराण के रिसोर्ट की खुबियां ब्यां करते हुए कहा कि ऐसी मनमोहक झांकियां किसी अन्य जगह पर देखने को नहीं मिलती है। क्योंकि दिनेश भाई ने हमारी प्राचीन सभ्यता की एक एक चीज को बहुत ही अच्छे ढ़ंग से अपने रिसोर्ट में संजोए रखा है। जो युवा व बड़े बड़े शहरों में रहने वाले हमारे जैसे अभिनेताओं के लिए भी बहुत बड़ी प्रेरणा मिलेगी। क्योंकि हम जो पर्दे पर दिखाते हैं उसका असल जिंदगी से दूर दूर तक कोई संबंध नहीं होता।




महाभारत के अर्जुन ने बताया कि वो चंडीगढ़ आए हुए थे और उनकी बेटी का फोन आया कि पापा राखी गढ़ी के बारे में पढ़ने को मिलता है। इसलिए आप राखी गढ़ी जरुर जाकर आना कि यहां का वातावरण कैसा है। इसलिए वो यहां पर आएं हैं और उनके आने का मकसद पूरा होने के अलावा वो यहां पर बिताए एक एक पल की यादें लेकर जा रहे हैं।


ताजा समाचार के लिए इस लाइन पर टच करें 

1 टिप्पणी:

  1. बहुत अच्छा एक प्रसिद्ध कलाकार से हमारे गाम की शोभा बड़ी ओर दूर दूर तक हमारे गाँव का नाम पहुँचा
    जय राखी गढ़ी की

    जवाब देंहटाएं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |