स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सीएम फ्लाइंग टीम ने डेयरी में मारा छापा, भारी मात्रा में गैस सिलैंडर बरामद

 CM Flying raids in Rohtak, huge quantity of gas cylinders recovered


हरियाणा न्यूज /  रोहतक : जिला खादय एवं आपूर्ति विभाग ( Food supply department in Haryana व CM flying के संयुक्त तत्वाधान में टीम ने शीतल नगर स्थित एक डेयरी में छापा मारकर भारी मात्रा में घरेलू व कर्मशियल गैस सिलैंडर बरामद किए। साथ ही टीम ने मौके से सिलैंडर रिफ्लिंग करने का सामान व गाड़ी भी बरामद की है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और इस बारे में जांच पड़ताल की । 





सीएम फ्लाइंग व जिला खादय एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की टीम को सूचना मिली थी कि शीतल स्थित एक डेयरी की जा रही है। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। टीम अधिकारियों को मौके से 24 घरेलू भरे हुए गैस सिलैंडर व 35 कर्मिशयल खाली गैस सिलैंडर बरामद हुए। साथ ही टीम को मौके से गैस सिलैंडर रिफलिंग करने का सामान व गाड़ी भी अपने कब्जे में ले ली। सीएम फ्लाइंग टीम के अधिकारी कर्मबीर ने बताया कि गैस की कालाबाजारी की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कारवाई की गई है।


शिवाजी कालोनी पुलिस ने इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सारे सामान को में गैस सिलैंडरों की कालाबाजारी जब्त कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |