स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दरवाजा खुलते ही पुलिस के जवान को सीने में मारी गोली | As soon as the door opened, the policeman was shot in the chest.

 As soon as the door opened, the policeman was shot in the chest.

सोनीपत के अशोक विहार में पुराने झगड़े की रंजिश में मारी गोली 

हरियाणा न्यूज / सोनीपत : सोनीपत के अशोक विहार ( Ashok vihar Sonipat) में पुराने झगड़े की रंजिश में पड़ोसी ने दिल्ली पुलिस के जवान ( Delhi police man ) को सीने में गोली मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वरदात को अंजाम देकर हमलावर कार में सवार होकर भाग गए। घायल दिल्ली पुलिस के जवान को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।





अशोक विहार निवासी पूनम ने सिटी थाना पुलिस को बताया है कि बुधवार देर शाम वह घर पर मौजूद थे। इसी दौरान किसी ने दरवाजा खुलवाने के लिए घंटी बजाई । जिस पर दिल्ली पुलिस कार्यरत उनके पति प्रवीन ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खोला तो बाहर पड़ोसी राजेश नैन व उनका साथी बिजेंद्र खड़ा था। दरवाजा खोलते ही राजेश नैन ने उनके पति के सीने में गोली






मार दी। जिससे वह वहीं गिर गए। इस पर आरोपी राजेश नैन व बिजेंद्र भागकर बाहर खड़ी कार में सवार हो गए। पूनम ने बताया कि कार में तीन-चार अन्य लोग सवार । उसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। पूनम ने अपने पति को सोनीपत के बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया है। पूनम ने बताया कि उनके पति के साथ मामूली कहासुनी को लेकर राजेश नैन ने झगड़ा कर दिया था। उसकी रंजिश में अब वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।




 सिटी थाना प्रभारी इंस्पैक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस के जवान को गोली मारने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घायल की पत्नी के बयान पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |