हरियाणा के सरकारी स्कूलों में घटी छात्रों की संख्या ; छात्रों की घटती संख्या के क्या हैं कारण | Haryana ke sarkari schoolon mein ghati chhatron ki sankhya
Haryana ke sarkari schoolon mein ghati chhatron ki sankhya
हरियाणा: सरकारी स्कूलों में पहली से पांचवीं तक एमआईएस पोर्टल पर घटे 1.20 लाख बच्चे
• शैक्षणिक सत्र 2022-23 में 1041832 बच्चों की जानकारी एमआईएस पर थी दर्ज
हरियाणा न्यूज/ चंडीगढ़ : हरियाणा के सरकारी स्कूलों की पहली से पांचवीं कक्षा तक बच्चों की संख्या असल में घट गई है या इसके पीछे कुछ अन्य कारण हैं। फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन विभाग के एमआईएस पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2022-23 के मुकाबले इस साल 14 नवंबर तक 1.20 लाख बच्चे घट गए हैं। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में एमआईएस पोर्टल पर 1041832 बच्चों की जानकारी दर्ज की गई थी, लेकिन इस साल 920899 बच्चों की जानकारी एमआईएस पर अपडेट है।
mis portal पर उनके अपडेट न होने के कारण क्या
अब विभाग ने घटती छात्र संख्या को लेकर कारण तलाशने शुरू किए हैं। जिसे लेकर स्कूलों से दो कॉलम के तहत पूछा गया है कि वे अपने-अपने स्कूलों में पहली से पांचवीं तक दाखिल बच्चों की असल छात्र संख्या और mis portal पर उनके अपडेट न होने के कारण क्या हैं। संबंधित जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी इसकी जानकारी विभाग को भी देंगे।
पीपीपी की अनिवार्यता एमआईएस पर घटती छात्र संख्या का बड़ा कारण : राजकीय प्राथमिक शिक्षक
संघ हरियाणा के महासचिव सुनील बास ने बताया कि विभाग सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को निजी स्कूलों को बढ़ावा देने वाली नीतियों प्राइवेट स्कूल में भेजने के लिए चिराग योजना को चला रहा है। वहीं एमआईएस पोर्टल पर पीपीपी की अनिवार्यता भी बड़ी वजह बनी हुई है। वहीं शिक्षकों को विभिन्न गैर शैक्षणिक कार्यो में उलझाए रखना भी घटती छात्र संख्या का कारण बना हुआ है। पिछले दो सत्र से एमआईएस पोर्टल पर पीपीपी की शर्त के चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिन बच्चों के नाम बिना पिछले सत्र में पोर्टल पर दाखिल किए थे, उनके नाम आज तक भी सही नहीं हो पाए हैं।
एमआईएस पोर्टल के रिकॉर्ड अनुसार

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks