स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद में सीएम फ्लाइंग का छापा, बिना मान्यता के मकान में चलता मिला स्कूल | CM flying raid in Jind

CM flying raid in Jind, school found running in home without recognition school in Haryana, 

स्कूल का अपना नही भवन, मकान में चलाया जा रहा था मिडल स्कूल

फाइल फोटो 

हरियाणा न्यूज / जींद : 

सीएम फ्लाइंग तथा शिक्षा विभाग की सयुक्तटीम ने वीरवार को सफीदों के राहड़ा मोहल्ले में निजी मिडल स्कूल पर छापेमारी की। स्कूल का अपना कोई भवन नहीं मिला। जिस स्थान पर स्कूल चल रहा था। उसकी मालकियत भी सचालक के पास नही थी। ना ही स्थायी तथा अस्थायी मान्यता पाई गई। स्कूल में खेल ग्राउंड भी नहीं मिला। सीएम फ्लाइंग टीम ने स्कूल की रिपोर्ट बना विभाग के आला अधिकारियों को भेज दी है। आगामी कार्रवाई शिक्षा विभाग द्वारा अमल मे लाई जाएगी। सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि सफीदों के राहडा मोहल्ले में विकास मिडल स्कूल चल रहा है। सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक राजदीप के नेतृत्व मे छापामार टीम का गठन किया गया। जिसमें शिक्षा विभाग के बीआरसी राजपाल को शामिल किया गया। दोपहर को संयुक्त टीम ने स्कूल में दस्तक दी। स्कूल का कोई बोर्ड नहीं लगा था। उसकी जगह सैनी भवन लिखा गया था। स्कूल के रिकार्ड में छात्रों की सख्या 123 पाई गई। जबकि स्कूल में 85 छात्र हाजिर थे। आठवीं तक के स्कूल को सात कमरों में चलाया जा रहा था। नर्सरी तथा यूकेजी एक ही हाल में चल रही थी। आठ






अध्यापकों का स्टाफ स्कूल में मिला। स्कूल में काई खेल का मैदान नही था। स्कूल की मान्यता से संबंधित दस्तावेज मागे जाने पर सचालक ने 2001 की अस्थायी मान्यता के दस्तावेज प्रस्तुत किए। स्कूल संचालक के पास हाइजीनिक दस्तावेज भी नहीं थे। चालू वित्त वर्ष के लिए स्थाई तथा अस्थाई मान्यता के लिए कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। जिस पर छापामार टीम ने बिना मान्यता के चल रहे स्कूल की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शिक्षा विभाग को भेज दी है।




रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी

सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र ने बताया कि स्कूल संचालक के पास कोई स्थायी या अस्थायी मान्यता तथा हाइजिनिक दस्तावेज नही थे। ना ही स्कूल मे खेल ग्राउंड पाया गया है। स्कूल संचालन के नियम फोलो न होने के विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेज दी गई है। आगामी कार्रवाई शिक्षा विभाग द्वारा अमल में लाई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |