स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

गवाह को बंधक बनाने का शक, आरोपी पर केस दर्ज | Suspicion of taking witness hostage

 Suspicion of taking witness hostage. 

सम्मान के लिए हत्या का मामला


हरियाणा न्यूज/ रोहतक : तीन साल पुराने सम्मान के लिए युगल की हत्या के मामले में गवाह को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। पीओ स्टाफ के इंस्पेक्टर के बयान पर शिवाजी कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया गया है।


इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने शिकायत दी है कि वह पीओ स्टाफ ले प्रभारी है। 14 नवंबर को अदालत की तरफ से तीन साल पुराने हत्या के केस में गवाह के एडीजे डॉक्टर गगनगीत कौर की अदालत ने गैर है जमानत वारंट जारी किए थे, क्योंकि गवाह अदालत में पेश नहीं हो रहा था।


पीओ स्टाफ की टीम जब गवाह के घर पहुंची तो ताला लगा मिला। पता चला कि गवाह आरोपी मंजीत के मकान पर रहता हैं। जब पुलिस की टीम बताए गए मकान पर पहुंची तो आरोपी युवक मंजीत मिला। आरोप है कि मंजीत ने कहा कि केस उनके खिलाफ है। उसने ही गवाह को छुपा रखा है।


जब वह उनके हक में गवाही देने के लिए तैयार नहीं होता, तब तक उसे अदालत में पेश नहीं होने देगा। शिकायतकर्ता पुलिस इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी मंजीत की बातों से लग रहा है कि उसने गवाह का अपहरण कर उसे बंधक बना रखा है। गवाही तोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। गवाह की जान को खतरा भी बना हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अदालत ने जारी किए थे गवाह के गैर जमानती वारंट


शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस कर रही है जांच पड़ताल


युवक और युवती की हुई थी हत्या साल 2020 में अर्बन एस्टेट थाना एरिया में 55 साल के एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसका सबसे छोटा बेटा रोहतक में कोचिंग रहा था। एक व्यक्ति डेढ़ माह पहले उसके घर आया और बोला, उसके भाई की बेटी का रिश्ता पहले हुआ था, जो अब खत्म हो चुका । अब वह आपके लड़के के साथ भाई की बेटी की शादी करना चाहता है। लड़का व लड़की भी सहमत है। इसके बाद दोनों परिवारों ने रिश्ता पक्का कर दिया। कोर्ट में शादी करवाने के नाम पर उनको रोहतक बुलवाया गया। दिसंबर 2020 में आरोपी ने उनको एक चौक पर बुलाया। वहां पहले से एक कार थी, जिसमें लड़की व उसके परिजन थे। उन्होंने गाड़ी से उतरकर उसके दोनों बेटों व लड़की पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से उसके एक बेटे व लड़की की मौत हो गई। अर्बन एस्टेट थाने में हत्या, हत्या का प्रयास, साजिश रचने व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। केस अभी अदालत में चल रहा है।


आरोपी के खिलाफ केस दर्ज


कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। जल्द आरोपी को काबू किया जाएगा। इंस्पेक्टर प्रदीप दहिया, प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |