हिसार पुलिस ने इन मामलों में आरोपितों को किया गिरफ्तार | Hisar crime report
Hisar crime news today, Hisar police criminal arrest report today, Hisar Haryana criminal report today,
अपहरण कर हत्या करने के मामले में 5 हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा न्यूज / हिसार
हिसार सीआईए हिसार पुलिस टीम ने लोहारू, भिवानी निवासी ललित को अगवा कर उसकी हत्या करने के मामले में 5 हजार रुपए के ईनामी आरोपी ढाणी भाकरा, भिवानी निवासी प्रदीप को गिरफ्तार किया गया है।
उप निरीक्षक दयानंद ने बताया कि आरोपी ढाणी भाकरा जिला भिवानी निवासी प्रदीप, लोहारू भिवानी निवासी ललित को अगवा कर उसकी हत्या की वारदात में शामिल था। मृतक ललित का अपनी पत्नी के साथ आपसी मनमुटाव था। इसी को लेकर इनका पंचायती तौर पर तलाक के लिए फैसला हो गया था। इन्ही बातो को लेकर ललित के ससुराल पक्ष वालो ने ललित को अगवा कर उसकी हत्या की वारदात की। इस वारदात में उपरोक्त आरोपी प्रदीप शामिल था। जो वारदात उपरांत फरार था। जिस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। आरोपी प्रदीप पहले भी राजस्थान के रामगढ़ में लड़ाई झगड़े की वारदात में शामिल रहा है और जिला अदालत भिवानी से उदघोषित अपराधी भी है। आरोपी प्रदीप को आज लोहारू भिवानी निवासी ललित को अगवा कर उसकी हत्या करने के मामले में आगामी कार्रवाई हेतु पेश अदालत 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा उपरोक्त मामले में अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि थाना सिविल लाइन हिसार में 04.08.2022 को लोहारू, भिवानी निवासी अंकुश की शिकायत पर ललित को अगवा कर हत्या किए जाने के बारे में अभियोग अंकित किया गया था।
एंटी नार्कोटिक टीम ने एक व्यक्ति को काबू कर एक किलो 853 ग्राम सुल्फा/चरस किया बरामद
हिसार पुलिस की एंटी नार्कोटिक टीम ने गांव हसनगढ़ से एक व्यक्ति को 1 किलो 853 ग्राम सुल्फा/चरस सहित काबू किया है।
एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना के आधार पर गांव हसनगढ़ पहुंच, पुलिस टीम को देख अचानक से असहज हो भागने की कोशिश कर रहे युवक को एक पॉलिथिन की थैली सहित काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गांव हसनगढ़ निवासी सुरेश उर्फ लालू बताया। नियमनुसार ड्युटी मजिस्ट्रेट सुखविंदर सिंह, जिला उप नयायवादी की मोजुदगी में तलाशी लेने पर सुरेश उर्फ लालू के कब्जे से पॉलिथिन की थैली में 1 किलोग्राम 853 ग्राम सुल्फा/चरस बरामद हुआ। बरामद सुल्फा/चरस को कब्जा पुलिस लेकर थाना बरवाला में सुरेश उर्फ लालू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से आगामी पूछताछ जारी है आरोपी को पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
प्राइमरी स्कूल से अनाज चुराने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
थाना सदर पुलिस ने सातरोड प्राइमरी स्कूल से अनाज चोरी के मामले में आरोपी सातरोड कलां निवासी मनजीत को गिरफ्तार किया गया है।
मुख्य सिपाही वीरेंद्र सिंह ने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला, गांव सातरोड कलां की मुख्यअध्यापिका ने छुट्टियों के दौरान स्कूल से आटा, चावल, गेहूं और बर्तन होने के बारे में सूचना दी थी। जिस पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर आरोपी मनजीत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नशे का आदि है। आरोपी पर पहले भी चोरी , लड़ाई झगड़े और एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित है। पुलिस ने आरोपी से चोरीशुदा संपूर्ण अनाज बरामद किया है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।
हेरोइन/चिट्ठा सहित कार सवार युवक काबू
अग्रोहा पुलिस ने अनाज मंडी, मीरपुर से एक स्कोडा गाड़ी सवार युवक को 6.15 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा सहित काबू किया है। एएसआई रामजीलाल ने बताया कि पुलिस टीम गांव कुलेरी मोड़ पर मोजूद थी कि उसी समय सूचना मिली कि अनाज मंडी, मीरपुर में एक गाड़ी सवार व्यक्ति नशीला पदार्थ लिए खड़ा है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के अनाज मंडी पहुंची तो एक स्कोडा गाड़ी खड़ी मिली। जिसमे एक युवक बैठा था जिसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गोरखपुर, फतेहाबाद निवासी सोनू बताया। नियमनुसार पुलिस उप अधीक्षक श्री गौरव शर्मा की मोजुदगी में तलाशी लेने पर उपरोक्त सोनू के कब्जे से एक पॉलिथिन की थैली में 6.15 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा बरामद हुआ। बरामद हेरोइन/चिट्ठा और गाड़ी को कब्जा पुलिस लेकर सोनू के खिलाफ थाना अग्रोहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई की गई।
जानलेवा हमला , चाकू मारने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार।
पीएलए चौकी पुलिस ने पटेल नगर स्थित स्कूल के प्रांगण में पटेल नगर निवासी देवा पर जानलेवा हमला कर चाकू मारने के मामले में दूसरे आरोपी पटेल नगर हिसार निवासी शिव कुमार उर्फ गाबा उर्फ बाबा उर्फ घोलू को गिरफ्तार किया गया है।
चौकी प्रभारी एएसआई दया राम ने बताया कि 19.09.2023 को पुलिस चौकी में सूचना मिली कि पटेल नगर स्थित एक स्कूल में झगड़ा हुआ है और पटेल नगर निवासी देवा सिविल अस्पताल हिसार में भर्ती है। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस को पटेल नगर निवासी देवा ने शिकायत दी कि वह अपनी लड़की व भतीजे को लेने के लिए 19.09.2023 को स्कूल गया था। जब वह स्कुल की पिछली गली में गेट के नजदीक पहुंचा तो वहा पर इसके पिछे गाबा उर्फ घोलु उर्फ शिव कुमार, मनिष उर्फ मिश्री सन्नी, मोनु , कर्ण व वासु आये और वह भाग कर पिछले गेट से अंदर आ गाय। गाबा उर्फ घोलु, मनिष उर्फ मिश्री भागकर आये और उन्होंने ने इस पर जान से मारने की नियत से चाकुओं से हमला किया। इसके शोर मचाने पर वे जान से मारने की धमकी देते हुए वहा से भाग गए।
एएसआई दया राम ने बताया कि पुलिस ने उपरोक्त मामले में एक आरोपी मनीष उर्फ मिसरी को पहले ही गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग चाकू बरामद किया जा चुका है। पुलिस जांच में सामने आया कि शिव कुमार उर्फ गाबा और मनीष उर्फ मिसरी ने अपने साथियों सहित पुरानी रंजिश के चलते शिकायतकर्ता देवा पर चाकुओं से जानलेवा हमला किया था।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उपरोक्त दोनो आरोपियों शिव कुमार उर्फ गाबा और मनीष उर्फ मिसरी ने 20 अगस्त के भी अपने साथियों सहित शिकायतकर्ता देवा के साथ झगड़ा कर इसे चोटे मारी थी जिसके बारे में थाना सिविल लाइन हिसार में अभियोग अंकित है। आरोपी आजाद नगर निवासी गौरव को जान से मारने की नियत से छुरी मारने की वारदात में शामिल थे। जिसके बारे में थाना आजाद नगर में हत्या प्रयास की धारा में अभियोग अंकित है। आरोपी से पूछताछ जारी है। आरोपी को कल पेश अदालत किया जाएगा।
अवैध शराब सहित ई रिक्शा चालक काबू
अवैध रूप से शराब बेचने वालो पर कार्रवाई करते हुए थाना आजाद नगर पुलिस ने कैमरी रोड हिसार के पास से एक ई रिक्शा चालक को काबू कर 24 बोतल अवैध शराब बरामद की है।
एएसआई रामनिवास ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक ई रिक्शा चालक अवैध शराब लेकर कैंप चोक की तरफ से आ रहा है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने कैमरी रोड पुल के पास से ई रिक्शा चालक को काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम शास्त्री नगर हिसार निवासी गगन उर्फ टाइट बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर ई रिक्शा में ड्राइवर की सीट के नीचे पलास्टिक के कट्टे से 12 बोतल और 48 पव्वे (कुल 24 बोतल)अवैध शराब बरामद हुई। बरामद अवैध शराब और ई रिक्शा को कब्जा पुलिस लेकर आरोपी गगन उर्फ टाइट के खिलाफ थाना आजाद नगर में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई की गई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks