जाट कॉलेज के छात्र पर हमला, हांसी के पास हुआ छात्र पर हमला
हरियाणा न्यूज / सुनील कोहाड़।
हांसी : Jaat college Hisar में पढ़ने वाले एक छात्र पर हांसी के नजदीकी गांव में अज्ञात युग कौन है हमला कर दिया। इस हमले में छात्र को छोटे आई है जिसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। छतरपुर हमले की सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र के बयान दर्ज कर उसके आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव मेहंदा निवासी छात्र रजत पुत्र सुमन ने बताया कि वह हिसार के जाट कॉलेज से शिक्षा ग्रहण कर रहा है। 21 नवंबर को वह कल से आने के बाद गांव में ही अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर दोस्त के गांव घड़ी में गया हुआ था और वहां से उसको अलखपुरा छोड़ गांव छोड़ने के लिए गया था। अपने दोस्त को छोड़ने के बाद वह वापस अपने गांव मेहंदा आ रहा था तो उसके गांव के बाहर छः सात युवक खड़े हुए थे।
उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने अपना मोटरसाइकिल भाग लिया। उसके बाद उन्होंने गाड़ी और मोटरसाइकिल से उसका पीछा कर कुछ दूरी पर उसके मोटरसाइकिल के आगे गाड़ी अड़ा दी। जिसके कारण वो गिर गया। जब वह उठकर भागने लगा तो युवकों ने उसका पीछा कर कुछ दूरी पर उसे पकड़ दिया। पकड़ने के उन्होंने उसके साथ मारपीट की तो वह जोर से चलने लगा। जब वह चला रहा था तो पास से उसके पिताजी जा रहे थे जिन्होंने उसकी आवाज सुन ली और वह वहां पर आ गए।
रजत ने बताया कि उसके पिताजी को आता देख सभी बदमाश उसे छोड़कर वहां से भाग गए और उसके पिताजी ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी। रजत ने बताया कि जीनू कौन है उसके साथ मारपीट की है उन युवकों में संदीप नाम का युवक गांव खेड़ी का रहने वाला शामिल था।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks