GJU auditorium me Yuva sammelan: CM मनोहर लाल 3 को हिसार में
-राष्ट्रीय सनातन- महासंघ के संस्थापक महामंडलेश्वर धर्मदेव महाराज व निगम मेयर गौतम सरदाना की अध्यक्षता में होगा सम्मेलन -
हिसार : राष्ट्रीय सनातन महासंघ के तत्वावधान में सर्व समाज के ऊर्जावान देश प्रेमियों का युवा सम्मेलन 3 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से Gju auditorium में होगा। इस सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित होंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
राष्ट्रीय सनातन महासंघ के संयोजक हरीश वर्मा ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए दी। सम्मेलन राष्ट्रीय सनातन महासंघ के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज के सानिध्य में होगा जबकि अध्यक्षता नगर निगम हिसार के महापौर गौतम सरदाना द्वारा की जाएगी। इस मौके पर स्वामी धर्मदेव महाराज ने बताया कि राष्ट्रीय सनातन महासंघ के पांच मुख्य उद्देश्य हैं जिनमें देश भक्ति, नशा मुक्ति, मातृ-पितृ वंदन, जरूरतमंदों की सेवा व दृढ़ अनुशासन शामिल हैं। युवा वर्ग को राष्ट्रीय सनातन महासंघ से जोड़ा जाएगा और देश व समाज की सेवा में संगठन अपना पूर्ण योगदान देगा।
संगठन के माध्यम से युवाओं को नशे आदि से दूर रहकर महासंघ से जुडऩे तथा देश व समाज की सेवा के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में 36 बिरादरी के युवा भाग लेेंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और देशभक्ति से ओत-प्रोत होकर अपने माता-पिता की सेवा करें व असहाय लोगों की सेवा कर अनुशासित जीवन जीते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान दें।
संयोजक हरीश वर्मा ने कहा कि सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर है तथा इस सम्मेलन में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में युवा भाग लेंगे। सम्मेलन को ऐतिहासिक व यादगार बनाने के लिए अनेक युवा साथियों की टीमें दिन-रात काम कर रही हैं। सम्मेलन के माध्यम से युवाओं को देश व समाज की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाएगा और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोडकऱ युवाओं को ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाया जाएगा। इस अवसर पर बलजीत लाठर, विक्रम लितानी, दीपक लोहान, कुलदीप पहल, कपिल बिश्नोई, महाबीर राना, राजेश नहरा, रविश व विजय आदि भी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks