स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

अग्रोहा को रेलवे लाइन से जल्द जोड़ा जाए : अग्रोहा टीले की खुदाई का वादा पूरा करे सरकार - बजरंग गर्ग

 agroha ko rail line se jodne ki mang 

कहा, अग्रोहा टीले की खुदाई का वादा पूरा करे सरकार

अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग समाज के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए।


हिसार : अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने केंद्र सरकार से अग्रोहा को रेलवे लाइन से जोडऩे की अपील की है। इसी के साथ अग्रोहा टीले की खुदाई के लिए अनुरोध किया है। बजरंग गर्ग मंगलवार को वैश्य समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस बैठक में 27 नवंबर को पूर्णिमा के पावन पर्व पर अग्रोहा धाम में होने वाले कार्यक्रम व अग्रोहा धाम के विकास कार्य पर विचार किया गया। ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि अग्रोहा धाम में 27 नवंबर को पूर्णिमा के पावन पर्व पर माता महालक्ष्मी जी का छप्पन भोग व बाबा हनुमान जी मंदिर में सवामणि का प्रसाद, भंडारा व भव्य भजन समारोह होगा। 






            बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम, मेडिकल कॉलेज व अग्रोहा को विकसित करने के लिए वैश्य समाज रात दिन लगा हुआ है जबकि अग्रोहा धाम के साथ देश के नागरिकों की आस्था जुडी हुई है मगर सरकार की तरफ से कोई मूलभूत सुविधा ना मिलने से जनता में भारी नाराजगी है। अग्रोहा में सर्विस लाइन का काम अधूरा पड़ा है जिसके कारण हर रोज एक्सीडेंट हो रहे है और लगभग अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ो लोग घायल हो चुके हैं। यहां तक की अग्रोहा में सीवरेज लाइन तक नहीं है जो बरसाती नाले बने हुए हैं वह पूरी तरह से बंद पड़े हैं सडक़े टूटी पड़ी है और रोड की सभी स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है और अग्रोहा में सरकार की तरफ से कोई विकास कार्य नहीं हो रहे हैं।









 बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा महाराजा अग्रसेन जी की राजधानी थी जो धर्मनगरी है जहां पर हर रोज हजारों व्यक्ति देश के कौने-कौने से अग्रोहा धाम में दर्शन के लिए आते हैं और हजारों मरीज अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में ईलाज करवाने आते हैं। सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार अग्रोहा के विकास की तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए। अग्रोहा में जो मूलभूत सुविधा नहीं है सरकार को सबसे पहले अग्रोहा में हर प्रकार की मूलभूत सुविधा देनी चाहिए। सर्विस लाइन चालू करनी चाहिए। सडक़, सीवरेज व स्ट्रीट लाईटों की व्यवस्था सुचारू रूप से सरकार करें। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार अग्रोहा टीलें की खुदाई, अग्रोहा को रेलवे लाइन से जोडऩे का काम शुरू करना चाहिए। अग्रोहा के विकास के लिए सरकार को सबसे पहले अग्रोहा को तहसील बनानी चाहिए ताकि अग्रोहा व अग्रोहा के आसपास के लोगों को राहत मिल सके। 








इस मौके पर राजस्थान प्रदेश कन्वीनर राधेश्याम भारती, दिल्ली मॉडल टाउन प्रधान प्रेमचंद गुप्ता व दिल्ली विकासपुरी प्रधान रमेश बंसल को बनाया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव चूडिय़ां राम गोयल, बाबूलाल जोधपुर, अमित अग्रवाल अहमदाबाद, भारत भूषण गर्ग गंगानगर, अरुण गोयल गुरुग्राम, राजीव गुप्ता पंचकूला, नंदकिशोर अग्रवाल पंजाब, प्रेमचंद गुप्ता दिल्ली, महासचिव विकास गुप्ता, विनोद कुमार गर्ग, राजकुमार गोयल, राष्ट्रीय युवा संयोजक अनंत अग्रवाल आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |