CM aawas ka gherav : karmchariyon ne banai ranniti ; रोडवेज कर्मचारी 26 को करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव, बनाई रणनीति
CM aawas ka gherav : karmchariyon ne banai ranniti
28 दिसम्बर की एक दिवसीय हड़ताल के लिए तैयार रहने का भी आह्वान-
![]() |
| हिसार डिपो में गेट मीटिंग करते कर्मचारी |
हिसार : हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर किए गए संघर्ष के दौरान मानी गई मांगों को लागू न करने, कर्मचारियों के अर्जित अवकाश काट लेने तथा अन्य मांगों व समस्याओं के हल के लिए हरियाणा रोडवेज कर्मचारी 26 नवम्बर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। घेराव की रणनीति बनाने व इसमें अधिक से अधिक कर्मचारियों को ले जाने के लिए हिसार डिपो में सांझा मोर्चा की गेट मीटिंग हुई।
गेट मीटिंग की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता रमेश श्योकन्द, शिवकुमार श्योराण, सुरेश स्याहङवा, जितेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा, नरेंद्र खरड़, अमित जुगलान, राजवीर दुहन व अजय दुहन ने संयुक्त रूप से की। गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए राज्य स्तरी सांझा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य रमेश श्योकंद व शिव कुमार श्योराण ने मांगों व समस्याओं का विस्तार से ब्यौरा रखा। दोनों नेताओं ने इस बात पर खेद जताया कि पहले रोडवेज कर्मचारियों को मांगे मनवाने के लिए आंदोलन करना पड़ता है और उसके बाद सहमत हुई मांगों को लागू करवाने के लिए आंदोलन का सहारा लेना पड़ता है। यही नहीं, इस सबसे हटकर पीएटी ने सहमति के बावजूद कर्मचारियों के अर्जित अवकाश काट लिए, जो उन्होंने कर्मचारी आंदोलन की आग में घी डालने का काम किया है। कर्मचारी इसे सहन नहीं करेंगे और 26 नवम्बर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करके अपने रोष का इजहार करेंगे।
रोडवेज नेता सुभाष ढिल्लो, राजबीर दुहन व अजय दुहन ने कहा कि हिसार से लगभग आधा दर्जन बसों में भरकर कर्मचारी सीएम आवास के घेराव में शामिल होंगे। उन्होंने कर्मचारियों से सीएम आवास के घेराव के बाद 28 दिसम्बर को होने वाली एक दिवसीय हड़ताल के लिए तैयार रहने का भी आह्वान किया। सांझा मोर्चा नेता जितेन्द्र शर्मा, अरूण शर्मा व नरेन्द्र खरड़ ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी व अर्जित अवकाश काट लेने से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। कर्मचारी भारी संख्या में मुख्यमंत्री आवास के घेराव में शामिल होकर अपनी आवाज उठाएंगे।
रोडवेज नेता राजकुमार चौहान, सुरेश स्याहड़वा, अरूण शर्मा व अमित जुगलान ने कहा कि कर्मचारियों के अर्जित अवकाश काटकर सरकार एवं विभाग के उच्चाधिकारियों ने कर्मचारियों पर कुठाराघात किया है। कर्मचारी इसे सहन नहीं करेंगे और 26 नवम्बर को मुख्यमंत्री आवास का जोरदार घेराव करके अपने रोष का इजहार करेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks