Shahid Bhagat Singh ki Pratima Ko Kiya khandit : मोठ गांव में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने किया खंडित, ग्रामीणों में रोष
Haryana News :
![]() |
| गांव मोठ में शहीद भगत सिंह की खंडित हुई प्रतिमा। |
नारनौंद : नारनौंद उपमंडल के गांव मोठ में सोमवार की रात को असामाजिक तत्वों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को खंडित कर दिया। ग्रामीणों में गहरा रोष बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपित युवकों को पकड़ा जाए अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। Narnaund news.
गांव मोठ के मुख्य चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगी हुई थी। जिसको सोमवार की रात को अज्ञात लोगों ने खंडित कर दिया और मौके से फरार हो गए। जब सुबह ग्रामीणों ने देखा कि चौक पर लगी शहीद भगत सिंह की मूर्ति अज्ञात लोगों ने तोड़कर नीचे गिराई हुई है। तो यह खबर पूरे गांव में फैल गई और सभी ग्रामीण इकट्ठे हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने अल्टीमेटम दिया है कि जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। villager ultimatum
Bajrang dal narnaund के संयोजक अरविंद ठाकुर ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को खंडित कर दिया। यह काफी निंदनीय घटना है और मैं इसका विरोध करता हूं। प्रशासन जल्द से जल्द उनको पड़कर कड़ी सजा दे।
इस संबंध में Narnaund police station प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि अज्ञात को पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जनता से जांच की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks