दीपावली पर किसानों के लिए बिजली निगम से आई खुशखबरी | Good news from Electricity Corporation for farmers on Diwali
Good news from Electricity Corporation for farmers on Diwali
बिजली निगम से किसानों को मिलेंगे ट्यूबवेल कनेक्शन
हरियाणा न्यूज: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से ट्यूबवेल कनेक्शन देने की प्रक्रिया को लेकर सर्कुलर जारी किया गया है। निगम की तरफ से 2019 में अप्लाई किए गए ड्यूल कनेक्शन के उपभोक्ताओं को यह कनेक्शन जारी किए जाएंगे। निगम ने इसको लेकर कुछ शर्तें भी लागू की है ।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के पास कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं की तरफ से अप्लाई किया गया था। बिजली निगम की तरफ से इन उपभोक्ताओं को यह कनेक्शन नहीं दिया था। बिजली निगम में सर्कुलर जारी कर ट्यूबवेल बिल कनेक्शन देने के आदेश दिए। इसके तहत सोलर कनेक्शन दिए जाएंगे।
किसानों की तरफ से सोलर के बजाय दूसरे कनेक्शन देने की मांग की जा रही है, मगर अभी सौलर कनेक्शन देने का प्रावधान है। निगम अधिकारियों की मानें तो यह ट्यूबवेल कनेक्शन 40 मीटर के ग्राउंड वाटर लेवल तक दिया जाएगा। किसानों की तरफ से इन कनेक्शन को लेने के लिए लगातार मांग की जारी थी मगर सरकार की तरफ से अभी इसको लेकर कोई निर्णय नहीं लिया था।
बिजली निगम की तरफ से किसानों को सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जा रहे हैं। यह कनेक्शन 10 बीएचपी से 35 बीएचपी तक दिए जाने हैं। निगम ने 10 बीएचपी तक कनेक्शन देने की अनुमति दी है। बिजली मंत्री रणजीत चौटाला के समझ ट्यूबवेल कनेक्शन देने की मांग उठ रही थी। किसान सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन की जगह बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन देने की मांग कर रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks