स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दीपावली पर खरीदारी करने आई दो महिलाओं का चोरों ने उड़ाया पर्स

Thieves stole the purse of two women who came for shopping on Diwali


हरियाणा न्यूज / जींद : 

दीपावली पर्व पर बाजार में लगी भीड़ के बीच में चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। चौर भीड़ का फायदा उठाकर जेवरात व सामान चोरी कर रहे हैं। धनतेरस पर बाजार में खरीदारी करने गई दो महिलाओं के पर्स चोरी हो गए। इसमें सोने की चेन और नकदी तथा दूसरे जरूरी दस्तावेज थे। 






गुरुद्वारा कालोनी निवासी रेणू देवी ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि धनतेरस पर वह अपनी सहेली के साथ बाजार में खरीददारी करने के लिए गई हुई थी। भीड़ के दौरान अचानक ही मेरा मोबाइल नीचे गिर गया। जब वह मोबाइल को उठाने लगी तो इसी दौरान कोई उसके बैग को उठाकर फरार हो गया। 





उसने आसपास तलाश की, लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण चोर वहां से निकलने में कामयाब हो गया। उसने बताया कि बैग में सवान तोले की सोने की चेन व सात हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड सहित दूसरे कागजात थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। 

हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें 



राम कालोनी निवासी मीना ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह धनतेरस पर बाजार में सामान खरीदने के लिए गई हुई थी। इस वैरान वह कपड़े सिलाई के लिए टेलर को देकर आई थी। इस दौरान डेढ़ तोले सोने का सेट भी ठीक करवाने के लिए दिया हुआ था, उसे लेकर वह टेलर की दुकान पर आई ।




 कपड़े नुमा थैले में सोने का सेट, करीब 1600 रुपये की नकदी और अन्य सामान था । उसने टेलर को कपड़े के एक हजार रुपये देने के बाद चलने लगी तो उसके फोन पर काल आई और वह फोन सुनने लगी। फोन पर बात करने के बाद उसने अपने पर्स को चेक किया तो यह नहीं मिला। उसने टेलर और आसपास पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |