स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

शहीद किसान की बेटी की शादी में किसान नेताओं का जमावड़ा, कही बड़ी बातें

 Gathering of farmer leaders at the wedding of Shahid farmer daughter


हरियाणा न्यूज / सुनील कोहाड़। 

किसान आंदोलन में शहीद हुए छान गांव के पूर्व सरपंच राममेहर नंबरदार की बेटी की शादी 23 नवंबर को आयोजित की गई। इस शादी समारोह में प्रदेश के कई बड़े किसान नेता शहीद किसान की बेटी मोनिका को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे। किसान नेताओं ने कहा कि शहीद किसानों का परिवार पूरे देश के किसानों का परिवार है और उनके घर में जब भी कोई कार्यक्रम आयोजित होता है तो सभी किसानों के लिए उसमें शामिल होना मान सम्मान की बात होती है। Hisar news Today, 





आपको बता दें कि हिसार जिले के गांव छान निवासी पूर्व सरपंच प्रतिनिधि राम मेरे नंबरदार की बेटी मोनिका की शादी 23 नवंबर को आयोजित की गई। इस शादी समारोह में किसान नेता रवि आजाद, जोगेंद्र नैन, आसपास की टोल कमेटियों के सदस्य, जिला व प्रदेश के किसान नेता पहुंचे और शहीद किसान की बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसे आशीर्वाद दिया। latest news Hisar, 




किसान नेता रवि आजाद ने कहा कि शहीद किसान राममेहर किसान आंदोलन में शाहदत देने वाले किसानों में स्वर्ण अक्षरों में अपना नाम अंकित करवा चुके हैं और आज उनकी बेटी की शादी में पहुंचकर बेटी को आशीर्वाद देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। किसान नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसान आंदोलन के दौरान हुए समझौते पर कायम नहीं रही और बैक दरवाजे से तीनों काले कृषि कानूनों को लागू करने की दिशा में काम कर रही है। सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे देश में तीन दिवसीय राज भवन पर पड़ाव को लेकर गांव गांव जाकर किसानों को किस में पहुंचने का न्यौता दिया जा रहा है। सरकार को लगता है कि एसकेएम बिखर चुका है लेकिन एसकेएम आज भी एक है और एक आवाज पर सभी किसान एकजुट हैं। आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को किसानों की एकजुट कका एहसास हो जाएगा। किसान, मजदूर व छोटे व्यापारी उसके किसी भी बहकावे में नहीं आने वाले हैं। 26, 27 और  28 नवंबर को देश के हर राज्य की राजधानी में राजभवन पर किसान पड़ाव डालेंगे और 28 को ज्ञापन सौंपकर वापसी करेंगे। Hisar Haryana news, 






शहीद किसान राममेहर नंबरदार की बेटी की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे किसान नेता जोगिंद्र नैन ने कहा कि शहीद किसान की बेटी की शादी धूम-धड़ाके से करना अब हम सब की जिम्मेवारी हैं और हम अपनी जिम्मेवारी हम सबकी आज ओर भी अधिक हैं इसलिए अपनी बेटी को जिंदगी की नहीं परी की शुरुआत करने के मौके पर आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे हैं। वह उसके पिता की कमी को तो पूरा नहीं कर सकते। लेकिन शहीद किसान की बेटी को ही नहीं उसके पूरे परिवार को जिंदगी में किसी भी प्रकार की कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी। किसान नेता ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं। आज किसानों को ना ही तो एमएसपी गारंटी कानून मिला है और ना ही 13 महीने चले किसान आंदोलन के दौरान जो समझौता हुआ था उसे पर कोई विचार विमर्श सरकार की तरफ से किया जा रहा है। कल की किसानों को परेशान करने के लिए सरकार नए-नए हथकंडे अपना रही है। भाजपा के शासन में किसानों को ना ही तो समय पर खाद मिलता है और ना ही उन्हें उनकी फसलों के उचित भाव मिलते हैं। बल्कि किसानों और आम लोगों को पोर्टल व एप के चक्कर में उलझाकर छोड़ दिया है। Hisar news Today in Hindi, 





इस अवसर पर किसान नेता रामकेश नैन, सतेंद्र सहारण, राजेंद्र बोबुआ, सोनू चहल, सरदानंन राजली, मास्टर धूप सिंह, पूर्व सरपंच गंगा सिंह नैन झुलहेड़ा, राजू भगत, सत्यवान सहारण, ईश्वर वर्मा, रीमन नैन, उमेद सिंह चाहार, संपूर्ण चाहार, चंद्र सिंह, कुलदीप छान इत्यादि सैकड़ों किसान नेता पहुंचे। chhan village in Hisar district,




गौरतलब है कि किसान आंदोलन के दौरान छान गांव के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि राममेहर नंबरदार जिस समय दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के लिए राशन पानी लेकर ट्रैक्टर ट्राली में भरकर दिल्ली जा रहे थे तो रोहतक जिले के गांव खरावड़ के पास सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। किसानों ने उन्हें शहीद का दर्जा दिया था। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |