रेत पर बनी सड़क, आगे दौड़, पीछे चोड़ | Road built on sand, run ahead, fuck back
Road built on sand, run ahead, fuck back,
हरियाणा न्यूज, हिसार : सरकार विकास को लेकर जो ग्रांट जारी करती है उसे ठेकेदार किस तरह से हड़प लेते हैं इसका सहज अंदाजा मार्कीट कमेटी द्वारा बनाए जा रहे गांवों को शहर से जोड़ने वाले रोड़ को देखकर सहजता से लगाया जा सकता है।
गांव जाखोद खेड़ा रेलवे स्टेशन से मात्रश्याम बस स्टैंड तक की सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस रोड़ के बनने से आधा दर्जन गांवों के हजारों किसानों को बड़ा लाभ होने वाला है, लेकिन ठेकेदार ने टैंडर होते ही इस रोड़ को बनाने के लिए महज खानापूर्ति करने का काम शुरू कर सरकारी खजाने को हड़पने की कवायद शुरू कर दी। हालात ये हैं कि यह रोड़ बनते-बनते ही धूल में उड़ता हुआ नजर आने लगा है।
जाखोद खेड़ा के प्रवीण सावंत ने आरोप लगाते हुए बताया कि आदमपुर विधायक से बार-बार मांग करने के बाद इस सड़क निर्माण का कार्य आरंभ हुआ था। लेकिन इस सड़क को बनाने के लिए इतना घटिया माल लगाया जा रहा है कि पैदल चलने पर ही उखड़ना आरंभ हो गया।
मार्कीट कमेटी के कर्मचारियों और ठेकेदारों ने इस रोड़ को बनाने के लिए न तो रोलिंग की है और न ही सिलकॉट डाली है। सीधे रेत पर तारकोल बिछाकर उस पर बजरी डालकर सड़क बनाने का काम आरंभ कर दिया। ताकि इस टेंडर के लिए जारी की गई राशि को हड़पा जा सके।
राजेश साई, राकेश सावंत और कृष्ण सुथार ने बताया कि सड़क को बनाने के लिए इसका स्तर ठीक करना चाहिए था, इसके बाद रोलर चलाकर इसे सैट करना था। इसके बाद इस पर बजरी और तारकोल का माल डाला जाना था। लेकिन मार्कीट कमेटी के कुछ कर्मचारियों व ठेकेदार ने सरकार के नियमों को ठेंगा दिखाते हुए सीधा रेत पर ही तारकोल डालकर बजरी बिछानी आरंभ कर दी। सड़क की हालत ये है कि अब इस पर यदि पैदल भी चला जाता है तो बजरी उखड़ने लगती है।
मामला संज्ञान में आते ही विभाग ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया है। ठेकेदार को तब तक विभाग की तरफ से पेमैंट नहीं की जाएगी जब तक वह नियमों के तहत अच्छी गुणवत्ता वाली सड़क बनाकर नहीं देता। सड़क निर्माण के लिए अच्छी गुणवत्ता की सामग्री टैंडर में निर्देशित की गई है। उसी मापदंड के अनुसार ठेकेदार को सामग्री का इस्तेमाल करना होगा। जब तक ग्रामीण सड़क सामग्री को लेकर संतुष्ठ नहीं होते ठेकेदार को किसी प्रकार की कोई पेमेंट नहीं की जाएगी।
- सत्यनारायण कुंड, एस.डी.ओ., मार्कीट कमेटी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks