स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

DJ पर नाचते समय विवाद : बेइज्जती से आहत युवक ने लगाया फंदा

 Controversy while dancing on DJ: Hurt by insult, young man hangs himself


हरियाणा न्यूज/ पानीपत : पानीपत जिले के गांव कुराड़ में एक युवक ने अज्ञात परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में बज रही डीजे पर कुछ युवकों में आपस में झगड़ा हो गया था और इससे आहत होकर उसने ऐसा कदम उठाया है। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 





गांव कुराड़ निवासी दुलीचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके तीसरे नंबर का बेटा 33 वर्षीय बलजीत गांव में ही 22 नवंबर को आयोजित एक शादी समारोह में गया हुआ था। शादी समारोह में जिस समय डीजे बज रहा था और युवक डीजे सॉन्ग पर नाच रहे थे उसे समय गांव के ही मोनू और अनिल के साथ बलजीत का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया‌ और दोनों ने मिलकर बलजीत की पिटाई कर दी। उसे समय तो बीच बचाव कर मामले को शांत करवा दिया। लेकिन अगले दिन सुबह मोनू और अनिल ने उसके बेटे बलजीत को अपने घर बुलाया और उसकी जान से मारने की धमकी दी। इस बात को लेकर बलजीत बेज्जती महसूस कर गया और अपने कमरे में आकर फांसी के फंदे पर झूल गया। 





सलोनी थाना पुलिस मामले की सूचना मिलते ही गांव में पहुंची और मृतक केशव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान पर मोनू और अनिल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |