हिसार से प्रेमी संग महिला फरार, तीन साल पहले की लव मैरिज
![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो। |
Woman absconds with lover from Hisar :
तहलका न्यूज/ सुनील कोहाड़
हिसार: हिसार से एक विवाहिता अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपनी बेटी के जन्मदिन पर बाजार से सामान लेने की बात कहकर दोपहर को घर से निकली थी। लेकिन वो वापस नहीं लौटी। पीडि़त ने शक जाहिर किया है कि वो अपने दूसरे प्रेमी के संग फरार हो गई।
ताजा खबरों के लिए फोलो करें
पुलिस को दी शिकायत में हिसार के डाबड़ा चौंक निवासी युवक ने बताया कि करीब तीन साल पहले दिल्ली की त्रिलोकपुरी एरिया की रहने वाली एक युवती से दोस्ती हो गई थी और उन्होंने प्रेम विवाह ( love marriage ) कर लिया था। शादी के बाद उन्हें एक बेटी भी है। युवक ने बताया कि चार तारीख को उसकी बेटी का जन्मदिन था और उसकी पत्नी बेटी के जन्मदिन पर केक लाने के लिए बाजार गई थी। लेकिन वो वापस नहीं आई। उसके बाद उन्होंने उसकी आसपास व जान पहचान की जगहों पर उसकी काफी तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसने बताया कि उसकी पत्नी अक्सर घर के पास एक रेहड़ी लगाने वाले युवक के पास जाया करती थी और उसी दिन से रेहड़ी वाला युवक भी दिखाई नहीं दे रहा। इसलिए उसे शक है कि उन दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था और वो उसी के साथ फरार हो गई। युवक ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी की तलाश कर लाया जाए।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks