हिसार में अंग्रेजी शराब की खेप सहित कार बरामद, पंजाब से हरियाणा में शराब तस्करी का शक
Car with consignment of English liquor recovered in Hisar
तहलका न्यूज/ सुनील कोहाड़
हिसार, 6 अक्टूबर : हिसार जिले के गांव के खेतों में एक कार लावारिस हालत में पाई गई। जब ग्रामीण खेतों में पहुंचे तो कार और उसमें मौजूद शराब की बड़ी खेप की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार सहित अंग्रेजी शराब को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस को शक है कि ये शराब पंजाब से लाकर हरियाणा में सप्लाई की जाने वाली थी। लेकिन आरोपित पकड़े जाने के डर से कार सहित शराब को छोडक़र मौके से फरार हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के गांव बासड़ा से भैरिया रोड़ पर जब ग्रामीण सुबह खेतों में गए तो वहां पर एक लावारिस हालत में बेलेनो कार खड़ी दिखाई दी। कार का ड्राईवर साईड की खिडक़ी का शीशा टूटा हुआ था और इस बेलेनो कार के अंदर विदेशी शराब भरी हुई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची आौर कार सहित विदेशी शराब को कब्जे में लेकर थाने ले आई। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि शराब को पंजाब से लाकर हरियाणा में सप्लाई करने का अंदेशा है और पकड़े जाने के डर से आरोपित कार सहित शराब को छोडक़र फरार हो गए।
पुलिस द्वारा कब्जे में ली गई शराब की बोतलों पर लिखा हुआ है कि ओरिजनल फॅार सेल इन पंजाब ओन्ली मार्का अंकित है। पुलिस ने जब शराब की बोतलों की गिनती की तो 272 बोतलें व 192 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के बरामद हुए। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks