स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले के गांव में ईंट मारकर पत्नी की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

Wife killed by hitting brick in village of Hisar district/ wife murder case Hisar, Haryana wife murder news,

पत्नी की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका,  छः दिन बाद खुलासा



तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़


हिसार, 21 अक्टूबर : पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने वाला युवक ने ही अपनी पत्नी की हत्या का 100 को भिवानी जिले के तोशाम के पास झाड़ियां में फेंक दिया था। पुलिस ने देर रात शव बरामद कर हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव का भिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। 




पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि हिसार जिले के गांव बंगाली मोहब्बतपुर निवासी अमित की शादी अनीता नाम की युवती के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद ही पति-पत्नी में छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होने लगा। पति-पत्नी के बीच अनबन लगातार बढ़ती जा रही थी। 15 अक्टूबर को भी अमित और अनीता के बीच कहां सुनी हो गई। इसी दौरान अमित ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी के सिर में ईंट मार कर उसकी हत्या कर दी। 





पुलिस पूछताछ में अमित ने बताया कि हत्या करने के बाद उसने अपनी पत्नी के शव को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया और भिवानी जिले के तोशाम के पास झाड़ियों में फेंक कर घर आ गया। कोई उस पर हत्या का शक ना करें इसके लिए उसने 19 अक्टूबर को हिसार पुलिस में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। अनीता की गुणसूत्र की के बारे में जब भी पुलिस पूछती तो अमित बार-बार बात बदल रहा था तो इससे पुलिस को उसका शक हो गया। पुलिस ने अमित को विरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की तो पूरी वारदात का खुलासा हो गया। अमित की निशान दही पर पुलिस अमित को साथ लेकर तो शाम पहुंची और झाड़ियां से अनीता केशव को शुक्रवार की देर रात बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के जिला अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने अमित के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। 





हिसार सदर थाना पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई कार को बरामद कर हत्यारे अमित के खिलाफ हत्या कर शव को ठिकाने लगाने, पुलिस को गुमराह करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |