स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

HSSC group d cet exam me Munna Bhai: हांसी में CET exam देते पकड़ा गया मुन्ना भाई, फेस रिकार्डिंग से पकड़ा गया फर्जी परीक्षार्थी, परीक्षा खत्म होने से महज कुछ पल पहले पकड़ा गया

HSSC group d cet exam me Munna Bhai: Munna Bhai caught giving CET exam in Hansi , hansi news, hansi Hisar news, 

NTI टीम ने चंडीगढ़ से फेस रिकॉर्डिंग से की पहचान

 

तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़ ।

हिसार: एचएसएससी ग्रुप डी के सीईटी परीक्षा के पहले दिन पहली शिफ्ट में हांसी में एक मुन्ना भाई दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। एनटी आई ने चंडीगढ़ से फोन कर इसकी सूचना परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी दे रहे अधिकारियों को दी तो उन्होंने परीक्षा खत्म होने से महज कुछ पल पहले ही उसे पकड़ लिया। 




फतेहाबाद जिले के युवक के स्थान पर दे रहा था फर्जी परीक्षा

मिली जानकारी के मुताबिक फतेहाबाद जिले के गांव संचाला निवासी प्रमोद का परीक्षा केंद्र हिसार जिले के हांसी स्थित एसडी कन्या स्कूल भगत सिंह रोड़ पर 21 जनवरी को सुबह की शिफ्ट में आया हुआ था। प्रमोद ने अपने स्थान पर दूसरे युवक को परीक्षा देने के लिए भेज दिया। युवक ने ना की परीक्षा केंद्र में एंट्री की बल्कि परीक्षा भी ठीक ढंग से दे रहा था और उसे पर परीक्षा में ड्यूटी दे रहे किसी को कोई शक भी नहीं हुआ। 





परीक्षा खत्म होने से महज कुछ पल पहले पकड़ा मुन्ना भाई

एनडीए की टीम ने चंडीगढ़ से फेस रिकॉर्डिंग के तहत जब गहनता से चेकिंग की तो हंसी के एचडी कन्या स्कूल में परीक्षा दे रहा एक युवक पर शक हुआ। तो उन्होंने तुरंत फोन कर इसकी सूचना परीक्षा ले रहे अधिकारियों को दी। एनटीआई टीम ने अधिकारियों को बकायदा नाम रोल नंबर सहित पूरी जानकारी मुहैया कराई। जिस समय ये सूचना मिली उस समय परीक्षा खत्म होने में महज 15-20 मिनट ही बचे हुए थे। ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों ने जब पीयू को पड़कर उसके फोटो से मिलान किया तो उसकी पहचान नहीं हो पाई और इसकी सूचना पुलिस को दी। 





पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो नरवाना का रहने वाला है और उसका नाम विकास है। जोकि पहले से ही ग्रुप डी के तहत सिंचाई विभाग में लगा हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |