हिसार के नजदीकी गांव में रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग : सामान स्वाह, बाल बाल बचा परिवार
LPG cylinder caught fire in Landhadi village of Hisar/ latest news Hisar, Hisar news Today, lpg cylinder blast in Hisar,
रसोई गैस लीक होने से घर में लगी आग, सामान सहित घर की छत जली, बाल बाल बचा परिवार
तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़
हिसार : हिसार जिले के गांव लांधड़ी में शनिवार की सुबह एक घर में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घर में मौजूद लोगों को बाहर निकालकर आग पर काबू पाने में जुट गए। करीब दो ढाई घंटे की कड़ी मश्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर के अंदर रखा सामान व घर की छत जल चुकी थी।
गांव लांधड़ी निवासी ओमप्रकाश जाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की सुबह उसकी पत्नी चाय बनाने के लिए रसाई घर में गई थी। उस समय सब सो रहे थे। जैसे ही उसने गैस चुल्हे को जलाया तो गैस सिलेंण्डर ने आग पकड़ ली। उसकी पत्नी ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन आग तेजी से फैलती गई और दूसरे कमरे तक पहुंच गई।
इसको देखकर उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो शोर सुनकर वो उठे और अपने परिवार के लोगों को घर से बाहर निकाला। आग लगते देख गांव के लोग भी वहां पर पहुंच गए और करीब ढाई घंटे की कड़ी मश्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकित तब तक घर के अंदर रखा सारा सामान और घर की कडिय़ों की छत जल चुकी थी। ओमप्रकाश ने बताया कि वो गरीब परिवार से संबंध रखता है और बड़ी मुश्कील से अपने परिवार का पालन पोषण कर सिर ढकने के लिए छत का प्रबंध किया था।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks