हांसी के नजदीकी गांव में करंट लगने से किसान की मौत
Farmer dies due to electric shock in Dhani pal village nearby Hansi/hansi news, hansi news today, hansi hisar news,
तहलका न्यूज/ सुनील कोहाड़
हांसी : हांसी के नजदीकी गांव ढाणी पाल में एक युवक खेत में बिजली का करंट लगने से उसकी खेत में ही मौत होने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव को परिजनों के वाले कर दिया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि कुलदीप खेतों में सिंचाई करने के लिए ट्यूबवेल की मोटर करने के लिए खेत में गया था और घर पर जाते समय कहकर गया था कि मोटर चलाते ही वह वापस घर पर आता है। लेकिन काफी समय भी जाने के बावजूद भी जब कुलदीप वापस नहीं आया तो वह उसकी तलाश में खेत में पहुंचे। जब उन्होंने खेत में जाकर देखा तो खेत में बने कमरे में कुलदीप मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks