स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

क्या सीईटी परीक्षा में होगी नेगेटिव मार्किंग, जाने कैसे कटेंगे अंक, किन दस्तावेजों का परीक्षार्थी के पास होना है जरुरी

Will there be negative marking in CET exam, know how marks will be deducted/ hssc group d cet exam, hssc exam, Cet exam 2023, haryana cet exam,


नेगेटिव मार्किंग नहीं, कोई भी विकल्प न भरने पर कटेंगे 0.95 अंक :

Tehalka News :  

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा ली जाने वाली CET Exam सीईटी ग्रुप-डी की परीक्षा में सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न में पांच विकल्प दिए जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न का केवल एक ही सही उत्तर होगा। उम्मीदवार को सबसे उपयुक्त विकल्प चुनना होगा और ओएमआर उत्तर सीट पर संबंधित गोले को भरना होगा। यदि उम्मीदवार किसी भी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है, तो उसे विकल्प संख्या 5 के सामने वाले गोले को काला करके उसे बताना होगा। इस विकल्प संख्या 5 के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा। हालांकि , इस विकल्प क्रमांक 5 को चुनने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा। यदि कोई उम्मीदवार कोई भी विकल्प नहीं भरता है तो खाली छोड़े गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 0.95 अंक काटे जाएंगे। परीक्षार्थी परीक्षा से पूर्व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) व नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से जारी हिदायतों, गाइडलाइन व एडवाइजरी को अच्छी तरह से पढक़र समझ लें ताकि परीक्षा के समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।



परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में अपने साथ लेकर जाए ये जरूरी डॉक्यूमेंट :
परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए अपने साथ काम से कम दो पासपोर्ट साइज फोटो जरूर लेकर जानी है। परीक्षार्थी को इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि परीक्षार्थी वही फोटो साथ लेकर जाए एप्लीकेशन पर ऑनलाइन फार्म भरते समय लगाई थी। परीक्षार्थी को अपने साथ एडमिट कार्ड (रोल नंबर) के दो प्रिंटआउट लेकर जाने हैं, एक प्रिंट आउट परीक्षा केंद्र में जमा करवाना होगा और दूसरा परीक्षार्थी के पास ही रहेगा जो वापस आने के लिए बस पास के रूप में मान्य होगा। इसी के साथ ही आपको पहचान सत्यापित करने के लिए एक आईडी की भी आवश्यकता होगी। परीक्षार्थी आधार कार्ड /पैन कार्ड/ वोटर आईडी /ड्राइविंग लाइसेंस इनमें से कोई भी एक आईडी अपने साथ लेकर जा सकता है। परीक्षार्थियों को अपने साथ पेन नहीं ले जाना होगा। परीक्षार्थी को पेन परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध कराया जाएगा।





परीक्षा केंद्रों पर फ्लाइंग टीम करेगी छापामार कार्यवाही :
डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि संयुक्त पात्रता परीक्षा के पारदर्शी, नकल रहित, शांतिपूर्ण एवं सफल संचालन के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सीईटी परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए प्रशासन की ओर से फ्लाइंग टीम का गठन किया गया है जो परीक्षा केंद्रों पर छापामार कार्यवाही करेंगी। परीक्षा केंद्र में अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके अलावा जिला में फोटोस्टेट की दुकानें, कोचिंग संस्थान, डुप्लिकेटिंग सुविधा, साइबर कैफे आदि परीक्षा अवधि के दौरान बंद रहेंगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे अपील की है कि वे नकल रहित परीक्षाओं के संचालन में सहभागी बनें।



बायोमेट्रिक व फेस ऑथेंटिकेशन से की जाएगी परीक्षार्थियों की पहचान : सहारन
एसपी दीपक सहारन ने कहा कि प्रशासन जिला में नकल रहित निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षाएं करवाने के लिए कृतसंकल्प हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन सीईटी परीक्षा में हेराफेरी और गड़बड़ी को रोकने के लिए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करते हुए अलर्ट मोड में रहकर कार्य करेगा। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक व फेस ऑथेंटिकेशन जैसी तकनीकों से परीक्षार्थियों की पहचान की जाएगी। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की गाड़ी परीक्षा केंद्र से 200 मीटर बाहर पार्क होगी। अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में मोबाइल, ब्ल्यूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, ईयर-फोन या अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं ले जाने दिया जाएगा। हर स्कूल पर एक आब्र्जवर नियुक्त किया गया है। केवल सिटी कोऑर्डिनेटर और ऑब्जर्वर के पास ही मोबाइल फोन रखने की अनुमति होगी। इनके अलावा किसी अन्य स्टाफ के पास फोन नहीं होंगे।





संयुक्त पात्रता परीक्षा के मद्देनजर कंट्रोल रूम स्थापित :
जिला शिक्षा अधिकारी नसीब सिंह ने बताया कि डीसी राहुल हुड्डा के निर्देशानुसार जिला में आयोजित होने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा के निर्बाध, पारदर्शी व सफल संचालन के लिए बड़ा तालाब स्थित श्री हनुमान मंदिर के नजदीक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 01274- 224159 है। कंट्रोल रूप में बीईओ राजकुमार 9416248532, एसए ब्रह्मïप्रकाश 9466276354, लिपिक कर्ण 8059459533, लिपिक मलकीत 9467642798 तथा सेवादार सतीश कुमार 9466433641 की ड्यूटी भी लगाई गई है जो 21 व 22 अक्टूबर को प्रात: 9 बजे से लेकर सायं 7 बजे तक कंट्रोल रूम में कॉल्स अटेंड करने के लिए मौजूद रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |