स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

टोहाना : बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर - एबीवीपी ने किया रोष प्रदर्शन

Tohana: Regarding the demand of starting bus service - ABVP demonstrated anger

बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन करते ए. बी. वी. पी. के कार्यकर्ता ।तहलका न्यूज

टोहाना : पिछले काफी लम्बे समय से टोहाना बस स्टैंड से आई. टी. आई. तक बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर रोष प्रदर्शन करके छात्रों के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की। स्टूडेंट फॉर डिवैल्पमैंट के प्रदेश संयोजक संदीप समैण ने कहा कि आई. टी. आई. बस स्टैंड से 3.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

विद्यार्थी समय पर कक्षाओं में नहीं पहुंच पाते जिस कारण प्रतिदिन विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होती है। उन्होंने कहा कि टोहाना-भूना रुट पर सरकारी बसों के कम आगमन के कारण छात्रों को प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ता है।

प्राइवेट बसों के परिचालक छात्र- छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं और टिकट लेने के लिए मजबूर करते हैं। टिकट न लेने पर कई बार छात्रों को बीच रास्ते में ही उतार दिया जाता है इसलिए प्रशासन भूना रुट पर सुबह के समय रोडवेज की ज्यादा बस चलानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि तीन दिन तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 12 अक्तूबर को बस स्टैंड के गेट पर तालाबंदी की जाएगी। इस अवसर पर नगर मंत्री शुभम राजपूत, रमन जांगड़ा, दीपक, मोहित, सोनू, अनूप, अमन आदि छात्र उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |