स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

खाद लेने के लिए लाइन में लगा किसान बेहोश होकर गिरकर मौत

 Farmer standing in line to buy fertilizer faints and falls to death in Haryana 

 सोसायटी में सुबह से लग गई थी किसानों की लंबी लाइन • मौके पर पानी की नहीं थी कोई व्यवस्था



तहलका न्यूज / भूना : गेहूं की बिजाई के लिए डीएपी खाद खरीदने आए जांडली खुर्द के किसान की अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई। किसान सोमवार की सुबह आठ बजे से ही अनाज मंडी में स्थित दि सहकारी विपणन एवं प्रसाधन सोसायटी के बाहर लाइन में लगा हुआ था। मगर किसानों के लिए मौके पर पीने के पानी की कोई व्यवस्था भी नहीं थी। इसलिए किसान बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसे सीएचसी केंद्र में लेकर गए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


खाद लेने के लिए किसान लाइनों में अपने नंबर के इंतजार में घंटों भूखे-प्यासे खड़े रहे। इसी के परिणाम स्वरूप डीएपी खाद लेने के लिए लाइन में खड़े गांव जांडलीखुर्द के 72 वर्षीय किसान दलेल सिंह अज्ञात परिस्थितियों में बेहोश होकर जमीन में गिर पड़ा, जिसे लाइनों में लगे किसानों ने संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने बिना पोस्टमार्टम कार्रवाई के ही बुजुर्ग दलेल सिंह का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।



सोसायटी के प्रबंधक संदीप दहिया ने बताया कि सोमवार को पहला डीएपी खाद का रैंक लगने के कारण सोसाइटी में एक हजार बैग डीएपी खाद आई थी। परंतु सोसायटी के बाहर किसानों की संख्या अधिक होने के कारण प्रति किसान को पांच अधिक होने के कारण प्रति किसान को पांच बैग डीएपी खाद देने का कार्य सुचारू रूप से शुरू किया गया है। 


कार्यवाहक सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस थाना में किसान की हार्ट फेल या हार्ट अटैक होने से मौत मामले में कोई भी लिखित रिपोर्ट नहीं दी गई है। परंतु जब परिजनों से पोस्टमार्टम को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बिना कार्रवाई किए ही मृत दलेल सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |