सुंदर नगर बना कूड़े का ढेर, काफी दिनों से नहीं हो रही साफ सफाई
sundar nagar hisar bana koode ka dher, kaaphee dinon se nahin ho rahee saaph saphaee
![]() |
| सुंदर नगर में लगे गंदगी के ढेर। |
तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़
हिसार : हिसार शहर के दिल्ली सिरसा बाईपास पर बसे सुंदर नगर में सफाई व्यवस्था बिल्कुल चरमराई हुई है। इस कॉलोनी की गलियों में जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। यहां पर तैनात कोई भी सफाई कर्मचारी सफाई करने के लिए नहीं आ रहा है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर रोष बना हुआ है कि एक तरफ तो भाजपा नेता व हरियाणा सरकार स्वच्छता पखवाड़ा मना रही है दूसरी तरफ उनकी कॉलोनी में गंदगी के कारण बिमारी फेलने का डर उन्हें सत्ता रहा है।
ताजा खबरों के लिए फोलो करें
सुंदर नगर निवासी श्याम भसीन, दरिया सिंह, जगदीश, सुनील, अजमेर, प्रवीन, बिन्द्र इत्यादि ने बताया कि करीब एक महीने से उनकी कॉलोनी में सफाई करने के लिए कोई भी सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। पहले दस पन्द्रह दिन में आ जाते थे लेकिन तब भी खाना पूर्ति कर चले जाते थे। उन्होंने बताया कि कॉलोनी की गलियों में जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और कई जगह तो गली में गंदगी के कारण आक के पौधे भी उग आए हैं। साथ ही गलियों में पशुओं के गोबर के कारण घर से निकलना भी मुहाल हो गया है। उन्होंने बताया कि वो इसकी शिकायत वार्ड की पार्षद से लेकर नगर निगम में कर चुके हैं। लेकिन आज तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।
ताजा खबरों के लिए फोलो करें
इस संबंध में वार्ड की पार्षद कविता ने बताया कि वार्ड के लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। जिन कर्मचारियों की डयूटी है उन्हें सफाई करने के लिए कहा जाएगा कि वो नियमित रूप से हर रोज अपने अपने एरिया में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखें। जो गलियों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं उन्हें भी जल्द ही उठवा दिया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks