हांसी के नजदीकी गांव में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर तानी पिस्तौल, एक गिरफ्तार
Pistol pointed at Irrigation Department employees in village nearby Hansi
तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़।
हांसी : हांसी दुर्जनपुर माइनर पर पानी चोरी रोकने लेकर सिंचाई विभाग के जेई व कर्मचारियों के साथ हाथापाई करने, पिस्तौल तानने, जान से मारने की धमकी देने व सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के मामले में 7 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। सातों नामजद लोग बड़सी के रहने वाले हैं, इन पर बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। एक को पकड़ लिया है।
ताजा खबरों के लिए फोलो करें
एसडीओ संदीप ने कहा है कि 1 अक्टूबर की रात करीब 1.30 बजे सिंचाई विभाग के जेई योगेश व कर्मचारी के साथ दुर्जनपुर माईनर पर बड़सी में पानी चोरी रोकने के लिए गए थे। दुर्जनपुर माइनर के एक मोगा पर सुरेश, मनोज, सुनील नहर में रबड़ का पाइप डालकर पानी की चोरी कर रहे थे। कर्मियों ने उनको पानी चोरी न करने की बात कही। इसके बाद आरोपियों ने कर्मियों के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने कर्मचारियों को दोबारा वहां आने पर गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी।
ताजा खबरों के लिए फोलो करें
शिकायत के अनुसार इसके बाद बाद जेई अंकित बिसला अपने कर्मचारियों के साथ पुलिस सहायता लेकर पानी चोरी रोकने पहुंचे। तीन पुलिस कर्मचारी उनके साथ थे। पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया गया कि जेई अंकित बिसला दुर्जनपुर माइनर मोगा नंबर 16400 पर पहुंचे तो वहां पहले से ही सुनील, सुरेश, जय प्रकाश, मनोज, सनी मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks