स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

शोर करने से रोका तो बाप बेटे पर किया हमला

 Father and son attacked when he stopped him from making noise in adampur 

पुलिस ने एक नामजद सहित 12 अन्य पर मामला दर्ज किया



तहलका न्यूज / मंडी आदमपुर ।

जवाहर नगर में घर के बाहर गली में शोर शराबा कर रहे युवकों को मना करना सेवानिवृत्त ईटीओ को भारी पड़ गया। युवकों ने घर में घुसकर कर रि. ईटीओ पर हमला कर दिया। अपने पिता का शोर सुनकर उनका बेटा बचाने आया तो उन्होंने उस पर भी ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बाद में पड़ोसियों को आता देख वे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। घायल अवस्था में उन्हें आदमपुर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।

ताजा खबरों के लिए फोलो करें 



पुलिस को जवाहर नगर वासी करीब 60 वर्षीय सुभाष चंद्र मांझ ने बताया कि वह ईटीओ के पद से रिटायर्ड हैं और अब खेतीबाड़ी करता है। 3 अक्टूबर को रात करीब 11 बजे घर के बाहर गली से रफ भाषा की आवाज आई। उसने घर के बरामदे से उनको कहा कि वे यहां पर शोर शराबा न करें। वे यहां से आगे जाकर शोर शराबा कर ले। इतना कहते ही 12-13 लड़के उनके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। झगड़े का शोर सुनकर उसका करीब 35 वर्षीय लड़का मुकेश नीचे आकर उसे छुड़वाने लगा तो उन्होंने मुकेश पर भी रॉड, लाठियों व ईंट-पत्थरों से मारा। उनके झगड़े का शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देखकर वे उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित ने बताया कि उनमें से एक कह रहा था उसे संजय फुलवाडिया कहते हैं। पुलिस ने सुभाष मांझ के बयान के आधार पर संजय फुलवाडिया को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ धारा 147, 149, 323, 452 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है। 

ताजा खबरों के लिए फोलो करें 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |