स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मास्टर सुंदर सिंह प्रकरण : परिवारजनों ने एडीजीपी से मुलाकात कर लगाई सीबीआई जांच की गुहार

 Master Sunder Singh case in hansi family members met ADGP and requested for CBI investigation

एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली : हांसी एसपी ने की थी एसआईटी गठित, मगर जांच से संतुष्ट नहीं हुए ग्रामीण और परिजन



तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़। 

 हांसी : राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव गढ़ी के पूर्व बीडीसी चेयरपर्सन प्रतिनिधि व मास्टर सुंदर सिंह की गाड़ी में जलने से हुई मौत के घटनाक्रम में अब ग्राम में पंचायत और परिवारजनों के द्वारा सीबीआई जांच की मांग की गई है। शुक्रवार को गढ़ी गांव की पंचा और बड़ी तादाद में ग्रामीणों सहित परिजन एडीजीपी श्रीकांत जाधव के द्वार पहुंचे। एडीजीपी को दी शिकायत में परिजनों के द्वारा इस पूरे घटनाक्रम के लिए सीबीआई जांच की मांग की है। एसपी के द्वारा एसआईटी गठित किए जाने के बावजूद जांच अभी तक किसी भी मुकाम पर नहीं पहुंच पाई है। 8 सितंबर को हुई इस घटना के एक महीने के बाद भी पुलिस अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि गाड़ी में जलने वाला शख्स सुंदर सिंह था या कोई और। अभी तक डीएनए जांच की रिपोर्ट न आने की वजह से भी इस मामले में काफी देरी हुई है।

ताजा खबरों के लिए फोलो करें 




यह था मामलाः 8 सितंबर को गढ़ी गांव निवासी मास्टर सुंदर सिंह भिवानी जिले के गांव दुर्जनपुर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में हैड टीचर थे और 8 सितंबर को वह स्कूल जाने के लिए क्रेटा गाड़ी लेकर दुर्जनपुर के लिए घर से निकाला था। परंतु दोपहर बाद करीब 3 बजे परिजनों को खबर मिली कि गढ़ी से बड़सी रोड पर एक क्रेटा गाड़ी में आग लगी हुई है। गाड़ी के अंदर एक व्यक्ति जिंदा जल गया है। जली हुई गाड़ी सुंदर सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड थी, लेकिन गाड़ी में जलने वाले व्यक्ति का शरीर पूरी तरह से जल जाने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई कि जलने वाला शख्स सुंदर सिंह था या कोई और अब एडीजीपी श्रीकांत जाधव से इस पूरे प्रकरण की सीबीआई द्वारा जांच करवाए जाने की मांग की गई है।

ताजा खबरों के लिए फोलो करें 



एसआईटी ने अभी तक नहीं किए हैं परिजनों के ब्यान दर्ज

परिजनों की माने तो एसआईटी गठित किए जाने के बाद से अब तक एसआईटी टीम की ओर इस मामले को सुलझाने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किए हैं। और पुलिस ने इस मामले में अभी तक परिजनों के बयान तक दर्ज नहीं किए हैं। ऐसे में एसआईटी की जांच किस गति से चल रही है इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। एसपी मकसूद अहमद ने पिछले दिनों कहा था कि एसआईटी सभी एंगल से पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। और जल्दी ही कोई परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने परिजनों को मधुबन लैब के डायरेक्टर को पत्र लिखकर जल्द डीएनए रिपोर्ट मंगवाने का आश्वासन भी परिजनों व ग्रामीणों को दिया था।

ताजा खबरों के लिए फोलो करें 



एडीजीपी ने दिया सात दिन का आश्वासन

एडीजीपी श्रीकांत जाधव के द्वारा मास्टर सुंदर सिंह के परिजन और ग्राम पंचायत सदस्यों को एक सप्ताह के अंदर जांच को किसी नतीजे तक पहुंचाने की बात कही गई है। एडीजीपी ने कहा कि इस मामले में एसटीपी की जांच कहां तक पहुंची इसके बारे में हांसी जिला पुलिस से जानकारी ली जाएगी। और शीघ्र ही पूरे प्रकरण को सुलझा लिया जाएगा।

ताजा खबरों के लिए फोलो करें 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |