स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

चंडीगढ़ - हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर हादसा : दो बाइकों की भिड़ंत में छात्र सहित दो की मौत

 Accident on Chandigarh-Hisar National Highway


प्रतिकात्मक फोटो। 

तहलका न्यूज / कलायत ।

कलायत में चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर शुक्रवार को सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। थाना प्रभारी रोहताश कुमार ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब एमडीएन स्कूल के पास आमने-सामने से दो मोटरसाइकिल टकरा गए। इसमें खरक पांडवा गांव के नरेंद्र सिंह (28) और कमालपुर के आईटीआई छात्र विकास (18) की मौत हो गई। मोटर साइकिल पर सवार तीसरा युवक जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। हादसे के समय बुरी तरह से जख्मी हुए तीनों युवकों की मदद के लिए कलायत ब्लाक समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि नरेंद्र धानियां और दूसरे लोग मदद के लिए आगे आए। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जहां मौका स्थल का मुआयना किया वहीं घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। तीन घायलों में से एक अस्पताल पहुंचने से पहले और दूसरा उपचार के दौरान दम तोड़ गया। थाना प्रभारी रोहताश ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताजा खबरों के लिए फोलो करें 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |