भिवानी में रिश्वत लेते एसआई गिरफ्तार
SI arrested for taking bribe in Bhiwani :
सामान्य हॉस्पिटल से पकड़ा गया सब इंस्पेक्टर राजेंद्र ■ सदर थाना में दर्ज केस में धारा हटाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
तहलका न्यूज/ इन्द्रवेश ।
भिवानी : भिवानी में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते हुए भिवानी के सदर थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर राजेंद्र को गिरफ्तार किया है। राजेंद्र द्वारा एक मामले में पीड़ित के खिलाफ धारा कम करवाने की एवज में 15 हजार रुपए मांगी गई थी। पीड़ित के भाई की शिकायत पर एसीबी टीम ने भिवानी के सिविल अस्पताल में रेड कर एसआई को गिरफ्तार किया। राजेंद्र को विजिलेंस अपने कार्यालय में ले कर आई।
उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो भिवानी टीम के इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि एक पुलिस अधिकारी किसी मामले को लेकर पैसे की डिमांड कर रहा है। सब इंस्पेक्टर राजेंद्र को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
शिकायतकर्ता धर्मवीर के भाई का थाने में केस दर्ज है। उस मामले में धारा कम करवाने के नाम पर सब इंस्पेक्टर द्वारा रिश्वत मांगी गई थी। इंस्पेक्टर विजय कुमार ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई भी सरकारी कर्मचारी अधिकारी रिश्वत की डिमांड करता है तो टोल फ्री नंबर 1064 के माध्यम से उनकी टीम को सूचित कर सकते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks