स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद में रेलवे गेटमैन से मारपीट कर गोली मारने की दी धमकी

 Jind News Hindi : railway gateman was assaulted and threatened to be shot in jind



तहलका न्यूज / जींद : 

 जींद जिले के गांव जैजैवंती रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित रेलवे फाटक पर नाइट ड्यूटी कर रहे गेटमैन के साथ गेट खोलने में देरी होने पर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। जिससे रेलवे कर्मी को काफी चोटें आई है। मारपीट करने के आरोपी जैजैवंती गांव के पूर्व सरपंच पर लगे हैं।




वारदात के बाद मामले की सूचना फोन करके जी. आर. पी. जींद को दी गई। जिस पर थाने से सब इंस्पैक्टर बुधदेव साथी पुलिस कर्मियों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे तथा घायल से मामले की जानकारी ली। वहीं पुलिस द्वारा घायल को अस्पताल लेकर जाकर उपचार करवाया गया है। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज करके पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है।






जिला के थाना जुलाना के अंतर्गत गांव देवरड़ निवासी अशोक ने जी. आर. पी. जींद को दी शिकायत में बताया कि शनिवार की रात उसकी ड्यूटी रात्रि 20 बजे से सुबह 8 बजे की शिफ्ट में लगी हुई थी। करीब 8 बजे उसके द्वारा फाटक को बंद रखा गया था इस दौरान माल गाड़ी पास होने के बाद वह रेलवे फाटक खोलने लगा तो किसी तकनीकी खराबी की वजह से फाटक का पोल उठते समय अटक गया। जिसे देख बाइक सवार अपनी बाइक को वहीं पर छोड़कर रेलवे फाटक की गुमटी के अंदर आ गया तथा उसके साथ मारपीट करने लगा। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने वहां पहुंचकर उसे आरोपी से छुड़वाया। उसने आरोपी को पहचान लिया था। जो गांव जैजैवंती का पूर्व सरपंच राजेश कुमार था।


आरोपी ने उसे धमकी दी है कि वह उसके ऊपर औरतों से बदसलूकी करने का इल्जाम लगाकर उसे जेल में भिजवा देगा या गोली मारकर हत्या कर देगा। घटना के बाद से ही वह बुरी तरह से घबराया हुआ है तथा उसे जान का खतरा बना हुआ है। जी.आर.पी. थाने में आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट करने, धमकी देने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज करके पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |