स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद के नजदीकी गांव की माइनर में अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप, हत्या कर शव को माइनर में फेंकने का शक

Jind news Hindi : Panic due to discovery of semi-nude dead body in a minor in a village near Jind

अज्ञात के खिलाफ हत्या- शव को खुर्दबुर्द करने का केस 



तहलका न्यूज / जींद :

जींद जिले के गांव अहिरका के निकट माइनर मे अर्धनग्न व्यक्ति का शव मिलने से हडकंप मच गया। व्यक्ति की हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने की नियत से माइनर में फैंका गया है। जो बहता हुआ माइनर में पहुंच गया। मृतक की शिनाख्त ने होने के चलते शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। 





सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव अहिरका के निकट से गुजरने वाली माइनर में रविवार को शव तैरता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया।



 मृतक का शव अर्धनग्न हालत में था । उसके सिर तथा बाजू पर चोट के निशान थे। गले में काले रंग का डोरा बंधा हुआ था। मृतक उम्र लगभग 45 साल दिखाई हुई है। मृतक के शरीर पर सिर्फ ब्राउन रंग की लाइनदार टी शर्ट है। जिससे साफ है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने की नियत से फेंका गया है। जो बहता हुआ यहां तक पहुंच गया है। मृतक के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला है जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। सदर थाना पुलिस ने चौकीदार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या तथा शव को खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |