जींद भिवानी मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, बेसहारा पशु आने से बाइक सवार घायल
Youth dies after being hit by truck on Jind Bhiwani road, bike rider injured after being hit by stray animal
गांव की डिग्गी के पास सड़क पार करते समय हुआ हादसा
तहलका न्यूज / हांसी: जींद भिवानी रोड़ पर गांव बास में सडक़ पार कर रहा एक युवक ट्रक की चपेट में आ गया। जिसके कारण युवक की मौत हो गर्ई। ट्रक चालक ट्रक को घटनास्थल पर ही छोड़ कर मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही बास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार गांव बास निवासी 35 वर्षीय सुरेंद्र पानी की डिग्गी के पास नहाने के लिए जा रहा था तो सड़क पर तेज गति से जींद की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। आस पास के लोगों ने आकर युवक को संभाला तो वह दम तोड़ चुका था। मृतक के भार्ई र्ईश्वर ने बताया कि सुरेंद्र खेती बाड़ी का काम करता था और नहाने के लिए जा रहा था। तभी अचानक एक ट्रक चालक ट्रक को लापरवाही से चलाता हुआ आया और उसने सुरेंद्र को चपेट में ले लिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गर्ई, पुलिस ने मौके पर पंहुच कर शव को हांसी के सिविल अस्पताल में पहुंचया। जहां पर शव का पोस्टमार्र्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भार्ई र्ईश्वर सिंह के ब्यान पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लेकर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
बाइक के आगे बेसहारा पशु के आने से युवक गंभीर रूप से घायल
तहलका न्यूज / हांसी : सिंघवा मदनहेड़ी रोड पर खेतों में पानी लगाने जा रहे युवक की बार्ईक के आगे बेसहारा पशु आने से सडक़ हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगों ने घायल युवक को एम्बूलेस की मदद से हांसी के सिविल अस्पताल में पंहुचाया। जहां पर युवक का उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सिंघवा निवासी 30 वर्र्षीय धर्र्मवीर बीती देर रात को अपने गांव के पास खेतों में पानी लगाने जा रहा था, जैसे ही वह सिंघवा मदनहेड़ी रोड पर पंहुचा तो सामने से आ रहे एक बेसहारा पशु उसकी बार्ईक से टकरा गया और धर्र्मवीर बार्ईक से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हांसी के नागरिक अस्पताल में धर्र्मवीर को भती कर उसका उपचार किया जा रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks