नारनौंद क्षेत्र के गांव में घुसकर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
Accused of breaking into house and stealing in village of Narnaund area arrested
तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़।
नारनौंद : नारनौंद थाना के अंतर्गत आने वाली मिर्चपुर पुलिस चौकी ने घर में घुसकर चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से उसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी हासिल की जाएगी।
उसकी पहचान कोथ खुर्द निवासी रावत उर्फ रोहता के रूप में हुई है। उसने कोथ खुर्द निवासी सुरेश के घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर लिए थे। जिसको गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी व अन्य आरोपियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जाएगी। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गया झालरा, सोने की माला, सोने की कंठी, सोने चांद फूल, सोने की दो अंगूठी, पाजेब, बच्चों के घुंघरू व चांदी के सिक्के आदि बरामद कर लिए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks