स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद क्षेत्र की नहर में मिला शव, नहीं हुई पहचान |

 Hansi news : petwar canal received dead body . 



तहलका न्यूज / नारनौंद : गांव पेटवाड़ में उगालन रोड़ के पूल के पास नहर में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक नागरिक अस्पताल में रखा गया है। 72 घंटे बाद पुलिस अपने नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार करवाएगी।





नारनौंद थाना के सब इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को किसी ने सूचना दी कि नहर में शव बहता हुआ आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। एस.आई. दलबीर सिंह ने बताया कि मृतक युवक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष है। जिसका शव हांसी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 72 घंटे तक पहचान के लिए यहां रखा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |