स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

रोहतक जिले के गांव में गैंगवॉर के चलते मारी गोली

 Shot due to gang war in village of Rohtak district / latest news rohtak 

एक महीने पहले जमानत पर जेल से बाहर आए युवक को मारी गोली



तहलका न्यूज/ रोहतक :

रोहतक जिले के लाखन माजरा गांव में घर से ही कुछ दूरी पर एक युवक के साथ मारपीट कर उसे गोली मारने की घटना सामने आई है। आंधी रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।‌ वहीं गोली मारकर बाइक सवार युवक मौके से भाग गए पुलिस मामले की जनता से जांच करने में जुट गई है। पुलिस इस पूरे मामले को गैंगवार के तौर पर देख रही है। rohtak haryana news, 





मिली जानकारी के मुताबिक गांव लाखन माजरा निवासी रितेश और हमलावर युवक पहले दोस्त हुआ करते थे। लेकिन किसी बात को लेकर उनमें अनबन हो गई। रितेश और उसे पर हमला करने वाले युवक पिछले कुछ समय से जेल में बंद थे। लेकिन 1 महीने पहले ही दोनों जेल से बाहर निकल कर गांव आए थे। 





रितेश जब दोपहर के समय कुछ सामान लेने के लिए दुकान पर जा रहा था तो उसके घर से कुछ दूरी पर ही बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग जब अपने घरों से बाहर आए तो हमलावरों ने रितेश पर गोली चला दी। जोकि उसकी जांघ में जा लगी। गोली लगने के कारण लहुलुहान होकर रितेश वहीं पर गिर पड़ा। 





गंभीर रूप से घायल रितेश को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जहां पर डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन कर उसकी गोली निकाल दी है। गांव के लोगों का कहना है कि रितेश पर हमला करने वाले युवकों का एक साथी करनाल जेल में बंद है और उसी के कहने पर ही रितेश पर हमला किया गया है। 





लाखन माजरा थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित के ब्यान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपितों की पहचान कर ली गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़ित और हमलावर पहले अच्छे दोस्त हुआ करते थे। लेकिन अब गैंगवॉर के चलते अलग अलग हो गए। दोनों ही कुछ दिन पहले जेल से जमानत पर बाहर आए थे। पुलिस इस वारदात की अलग-अलग एंगलो से जांच करने में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |