स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार के बाद गांव में भी स्नेचरों की दस्तक, ग्रामीण महिलाओं में दहशत

After Hisar, snatchers knock in villages too, panic among rural women / latest news Hisar, Hisar news Today, Hisar Haryana news, 

गांव स्याहड़वा में चाकू मारकर महिला की तबीजी लेकर बाइक सवार फरार

काल्पनिक फोटो 


तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़

हिसार News : शहरों में स्नैचिंग की घटनाएं आम बात हो गई है। लेकिन अभी तक इन घटनाओं से गांव का माहौल शांत बना हुआ था। लेकिन गांव स्याहड़वा में बाइक सवारों द्वारा खेत में जा रही महिला को रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया और चाकू मारकर उसकी तबीजी लेकर मौके से भाग गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 





पुलिस को दी शिकायत में गांव स्याहड़वा निवासी जयदेई ने बताया कि उनके घरवाले खेतों में काम करने के लिए गए थे। जब वह दोपहर का खाना देने के लिए पैदल खेत में जा रही थी तो मिरान रोड़ पर तलाब के पास पहुंची तो एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आए। उन्होंने उसे रोक कर मिरान जाने का रास्ता पूछा तो वो रुककर उन्हें रास्ता बताने लगी तो एक युवक ने चाकू से उसके ऊपर वार कर दिया। उसने अपने बचाव के लिए जब हाथ आगे बढ़ाया तो उसके अंगूठे में चाकू लग गया और युवक सोने की तबीजी निकाल कर मौके से फरार हो गए। बाइक सवार दोनों की उम्र 25 से 30 साल बताई जा रही है। 





जयदेव के ऊपर हुए इस हमले से गांव की अन्य महिलाओं में भी खौफ देखा जा रहा है। क्योंकि दिन दहाड़े गांव में हुई इस घटना के बाद महिलाएं अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रही हैं। महिलाओं ने बताया कि अब तक ऐसी घटनाएं शहरों में सुनने को मिलती थी तब भी उनके डर के मारे रोंगटे खड़े हो जाते थे। लेकिन गांव में हुई इस घटना से तो उन्हें और भी डर लगने लगा है। पुलिस ने जयदेई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |