स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार के नजदीकी गांव में कैंटर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

Canter tramples bike riders in Neyoli Kalan village of Hisar / latest news Hisar, Hisar accident news, Hisar Haryana news, 



तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़

हिसार : हिसार के नजदीकी गांव न्योली कलां के पास एक कैंटर की चपेट में बाइक सवार आ गए। जिसके कारण तीनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हिसार के अस्पताल में भर्ती करवा जहां पर उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं कैंटर चालक मौके पर गाड़ी को छोड़ कर फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 




गांव काबरेल निवासी धर्मबीर ने बताया कि उसके ताऊ का लड़का जयवीर अपने दोस्त मनोज और सुशील के साथ किसी काम से हिसार आया हुआ था। जब वह तीनों बाइक पर सवार होकर अपने गांव काबरेल आ रहे थे तो गांव न्योली कलां बस स्टैंड के पास सामने से आ रही क्या कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसके कारण तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए हिसार के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। 




सरकारी अस्पताल से रेफर करने के बाद परिजन उपचार के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां से भी उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान जयवीर की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। जबकि उसके साथी सुशील और मनोज का उपचार चल रहा है। ‌ सदर थाना पुलिस मृतक केशव को कब्जे में दे दिया है और शनिवार को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से कैंटर को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |