स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ट्रक के कुचलना से हिसार में बुजुर्ग की मौत

Elderly man dies in Hisar after being crushed by truck, accident news Hisar, accident in Haryana, road accident news, latest news Hisar, 



तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़

हिसार : हिसार में सब्जी खरीदने गए बुजुर्ग व्यक्ति को ट्रक ने कुचल दिया। जिसके कारण बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




मिली जानकारी के मुताबिक हिसार के वार्ड 12 शिव नगर निवासी हरीश और उसका पिता चंद्रभान सुबह सब्जी लेने के लिए सब्जी मंडी में गए थे। जब हरीश सब्जी खरीद रहा था तो उसका पिता चंद्रभान मंडी के बाहर सड़क किनारे बैठ गया। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक आया और चंद्रभान को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। 





बताया जा रहा है कि जब ट्रक बुजुर्ग के ऊपर से गुजरा तो ट्रक चालक ने ट्रक को रोक कर बुजुर्ग को उसके नीचे से बाहर निकाल और मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने इस हादसे को अपनी आंखों से देखा और बुजुर्ग को उपचार के लिए एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां पर उपचार का दौरान उसकी मौत हो गई। 





हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ट्रक चालक राजस्थान का बताया जा रहा है और वहां पर प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा उसका नंबर भी नोट कर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |