टेबल टेनिस में SBS school माढ़ा के खिलाड़ियों का नेशनल खेलों में चयन
Selection of players from S.B.S School, Madha in National Games in Table Tennis / Hansi news.
शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं छात्र
तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़।
हिसार : 56वीें हरियाणा राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा सरकार द्वारा 10 अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक पानीपत में किया गया जिसमें सभी जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में हिसार जिले के SBS school madha के खिलाड़ियों ने हर वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया और नेशनल खेलों में अपनी जगह पक्की की। स्कूल के छात्र शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी अपने माता-पिता व स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। गांव के खिलाड़ियों का नेशनल गेम्स में चयन होने से स्कूल के साथ-साथ उनके गांव में भी खुशी का माहौल बना हुआ है।
एस० बी० एस० स्कूल, माढ़ा अर्डर 17 आयु वर्ग लड़कियों में प्रीसीं, खुशी, टुनिषा व महक ने हिसार की टीम में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया, इन्होने सानीपत, रोहतक व पंचकुला की टीम को हराकर सिलवर मेडल हासिल किया। उनमें प्रींसी और खुशी ने शानदार प्रदर्शन करने के कारण नेशनल के लिए हरियाणा राज्य की टीम स्लेक्स हुआ। जोकि हिसार जिले में किसी एक स्कूल के दो खिलाड़ियों का टेबल में स्लेक्सन पहली बार हुआ है।
अर्डर 14 आयुवर्ग लड़कीयों में स्वेता, नीधि व अंशु ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्टेट में चैथा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर 14 आयु वर्ग लड़कों में टेबल टेनिस एयोसियशन द्वारा आयोजित खेलों में दक्ष ने स्टेट में पहला स्थान हासिल किया। इस तरह जिला स्तरिय खेलों के बाद राज्य स्तरिय खेलों में भी एस० बी० एस० स्कूल का दबदबा रहा।
इस अवसर पर उनके सम्मान में स्कूल में एक कार्यक्रर्म का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के डायरेक्टर डाॅ० सुनील चहल व माढ़ा गांव के सरपंच प्रतिनिधि दीपक यादव, राजपुरा गाँव के सरपंच सुनील कोहाड़, कृष्ण पहलवान, सन्दीप डी० पी०, रमेश चहल, राजबीर, नरेन्द्र, सत्यनारायण, जतिन, विकास, शमशेर, सुखबीर आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।




कोई टिप्पणी नहीं
Thanks