स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Jind: Auto hit by car : जींद : आटो को कार ने मारी टक्कर, आटो चालक की मौत

 Jind: Auto hit by car / Jind news Hindi, Jind accident news, 

दिल्ली पटियाला हाइवे पर हुआ हादसा

आटो को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे झाड़ियों में उतरी हुई। 

तहलका न्यूज / जींद : शनिवार को दिल्ली पटियाला हाईवे पर जींद जिले के नरवाना के पास एक कार ने आटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। वहीं कार भी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। पुलिस ने मृत के शव को कब्जे में लेकर कर चलते थे यार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया। 




पुलिस को दिए बयान में नरवाना निवासी संदीप ने बताया कि देर शाम को वह अपने पिता राजकुमार के साथ फोटो में बैठा हुआ था। तभी कुछ सवारियां गांव लोधर जाने के लिए आ गई। वह दोनों पिता पुत्र सवारियों को छोड़ने के लिए चले गए। जब वह सवारियों को छोड़कर वापस आ रहे थे तो दिल्ली पटियाला हाईवे पर गांव डूमरखां के पास पहुंचे तो जींद की साइड से आई एक कार ने उनके ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। जिसके कारण ऑटो से नियंत्रण हो बैठे और ऑटो सड़क किनारे उतर गया। इस हादसे में उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वह घायल हो गया। 





सदर थाना नरवाना पुलिस की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे के ब्यान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |