स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

चिट्ठी आई है भाई, चिट्ठी आई है, हिसार पुलिस की पोल खोल चिट्ठी आई है

letter has come brother, the letter has come, the letter has come revealing the secrets of Hisar Police / latest news Hisar/ postal chalan in Hisar police, 

*हिसार ट्रैफिक पुलिस ने पिछले तीन दिन में किए ओवर स्पीड , रॉन्ग साइड ड्राइविंग, बिना हेलमेट के 158 पोस्टल चालान।*

पोस्टल चालान की प्रतिकात्मक फोटो। 


तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़। 

 हिसार : हिसार पुलिस द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करने को लेकर उठाया गया ठोस कदम कारगर साबित होने जा रहा है। पुलिस के इस कदम के बाद वाहन चालक लापरवाही करने से तो बच ही रहे हैं साथ ही दो पहिया वाहन चालक भी बिना हेलमेट के घर से निकलने से कतरा रहे। रॉन्ग पार्किंग हिसार में बड़ी समस्या हो चुकी थी लेकिन पुलिस के पोस्टर चालान के बाद वाहन चालक अपनी गाड़ियों को रॉन्ग पार्किंग में खड़ा करने से बच रहे। ऐसे में पुलिस की चिट्ठी ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में कितनी कारगर साबित होती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। 




रॉन्ग साइड खड़ी कार। 


       अब आपने रॉन्ग पार्किंग, ओवर स्पीड, विदाउट हेलमेट, ट्रैफिक सिग्नल जंप आदि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना की तो पुलिस आपके पास चालान काटने नहीं आएगी और ना ही पुलिस आपसे किसी तरह उलझने का काम करेगी। पुलिस आपके वाहन का उसी समय फोटो खींचकर आपके घर डाक के माध्यम से चालान पहुंचाएगी और तब जाकर आपको अपनी गलती का अहसास होगा।





     पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, आईपीएस के निर्देशानुसार हिसार ट्रैफिक पुलिस ने शहर के यातायात को सुगम बनाने के लिए सड़क पर गलत पार्किंग करने वाले, ओवर स्पीड में वाहन चलाने वाले, बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने आदि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालो के मोटर वाहन अधिनियम के तहत पोस्टल चालान काटने शुरू किए है। गैर जिम्मेदार वाहन चालको से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रही है। 




शहर के ऑटो चालक भी किसी सवारी को बिठाने या उतारने के चक्कर में अपना ऑटो बीच सड़क में रोक देते हैं। ऐसा करने वालाें से अन्य वाहन चालकों और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हिसार ट्रैफिक पुलिस ने पिछले 2 दिनों में ट्रैफिक नियमों की अवहेलना पर 158 वाहन चालकों के चालान काट डाक द्वारा उनके घर भेजे है साथ ही कैमरे से वाहन की रिकार्डिंग भी की जाती है।  ट्रैफिक पुलिस चालान कटने के बाद उसे वाहन चालक के घर डाक से भेज देती है। एक महीने के भीतर चालान भुगतना होता है। आप इसका भुगतान echallan.parivahan.gov.in पर कर सकते है।  इन चालानों की संख्या तब तक बढ़ती रहेगी जब तक लोग ट्रैफिक नियमों की पालना नहीं करेंगे। 



जुर्माना echallan.parivahan.gov.in पर अदा करे।

     अगर किसी भी नागरिक का पोस्टल चालान कट जाता है तो वह उसका जुर्माना ऑनलाइन echallan.parivahan.gov.in वेबसाइट पर भर सकता है। हिसार ट्रैफिक पुलिस आमजन से अपील करती है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें व यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |