हिसार में ट्राली बैग काटकर 50 हजार रूपये चोरी, जींद जिले का युवक गिरफ्तार
50 thousand rupees stolen by cutting trolley bag in Hisar/ latest news Hisar, Hisar crime news today,
50 हजार रुपए में से 15 हजार रुपए बरामद
तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़।
हिसार : हिसार स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने बस स्टैंड हिसार से ट्राली बैग ( trolley bag ) काटकर रुपए की चोरी मामले में आरोपी नरवाना, जींद निवासी आकाश को थाना शहर हिसार में आईपीसी की धारा 379 के तहत अंकित अभियोग संख्या 832 दिनाक 28.09.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
मुख्य सिपाही विजय कुमार ने बताया कि बस स्टैंड हिसार पुलिस चौकी में गांव लौन, जींद निवासी अजय ने उसके ट्राली बैग से 4 लाख रुपए चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिसमे शिकायतकर्ता अजय ने बताया कि वह 28 सितंबर 2023 को वह नरवाना से हिसार के लिए राजस्थान रोडवेज की बस में ट्राली बैग लेकर सवार हुआ था। वह हिसार में अपने रिश्तेदार को देने के लिए ट्राली बैग में 4 लाख रुपए लेकर आया था। जब उसने हिसार बस स्टैंड पर उतर अपने ट्राली बैग को चैक किया तो उसमे से मेरे चार लाख रुपए गायब मिले।
मुख्य सिपाही विजय ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता ने 4 लाख रुपए चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी । जबकि वह 4 लाख रूपये का पैकेट अपने घर पर छोड़ आया था और उसके ट्राली बैग में सिर्फ 50 हजार रुपए थे। आरोपी आकाश ने अपने साथी सहित सिविल अस्पताल मोड़ के पास शिकायतकर्ता अजय के ट्राली बैग को काटकर 50 हजार रुपए चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी से 15 हजार रुपए बरामद किए है। आरोपी को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है,ट वहीं दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks